भारत की कार्रवाई से सहमा पाक, फ्लैग मीटिंग में लगाई शांति की गुहार

जम्मू। पिछले कई दिनों से पाकिस्तान द्वारा लगातार भारत-पाक सीमा पर सीजफायर उल्लंधन किया जा रहा है। भारत ने पाक की इस करतूत का मुंहतोड़ जवाब दिया। बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। जिसके बाद पाकिस्तानी रेंजर्स ने बीएसएफ से फ्लैगमीटिंग की गुजारिश की। इसके बाद जम्मू के आरएसपुरा की सुचेतगढ़ चेकपोस्ट पर पाक रेंजर्स और बीएसएफ के बीच कमांडर स्तर की फ्लैग मीटिंग हुई।

bsf

मीटिंग का समय 5:30 बजे रखा गया था। इस दौरान बीएसएफ के कई आला अधिकारी सुचेतगढ़ पहुंचे। मीटिंग में सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए जोर दिया गया। इसके साथ सीमा के पास स्थित गांवों में रह रहे लोगों की सुरक्षा का मुद्दा भी बीएसएफ के अधिकारियों ने उठाई। इसके साथ ही अगली फ्लैग मीटिंग के लिए 21 जून की तारीख तय की गई। दोनों देशों के कमांडर ने लगातार बातचीत कर सीमा सुरक्षा में लगी फोर्स के बीच विश्वास बढ़ाने की बात कही है।

यह मीटिंग बिना किसी पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के हुई और इसमें दोनों ही पक्ष सीमा पर शांति बनाए रखने और फायरिंग रोकने पर सहमत हुए। बीएसएफ प्रवक्ता ने कहा, 'आज की बैठक से दोनों ही पक्षों के सीमावर्ती गांवों में फायरिंग-मुक्त माहौल बनाने में मदद मिलेगी। दोनों ही पक्षों के कमांडरों ने दोनों फोर्सेज के बीच विश्वास पैदा करने के लिए बातचीत को हर स्तर पर जारी रखने पर सहमति दी।'

आपको बता दें कि रविवार को पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलाबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवान एएसआई सत्य नारायण यादव और कांस्टेबल विजय कुमार शहीद हो गए थे। जबकि 11 अन्य घायल हो गए। शहीद दोनों बीएसएफ के जवान उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। सत्य नारायण यादव देवरिया के रहने वाले थे वहीं विजय कुमार फतेहपुर के रहने वाले थे। 2012 में वह बीएसएफ में भर्ती हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+