मध्य प्रदेश: BSF के लेफ्टिनेंट कर्नल कोरोना पॉजिटिव, हाल ही मिले थे कई बड़े अधिकारियों से
भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बीएसएफ अधिकारी कोरोना से संक्रमित पाया गया है। इसकी पत्नी 15 दिन पहले ब्रिटेन से लौटी थी। बीएसएफ अधिकारी ने 15 से 19 मार्च के दौरान चार बैठकों में हिस्सा लिया, जिसमें एडीजी और आईजी रैंक के अधिकारियों ने हिस्सा लिया था। सभी अधिकारियों और उनकी पत्नी को आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं मुंबई हवाई अड्डे पर तैनात सीआईएसएफ का एक कॉन्सटेबल भी कोरोना से संक्रमित हो गया है। पिछले कुछ दिन से उनका इलाज चल रहा है।

बीएसएफ अकादमी टेकनपुर में 57 वर्षीय एक अफसर कोरोना संक्रमित पाया गया है। यह तथ्य सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जाकर जांच की और जानकारी ली।' कोरोना वायरस से पीड़ित यह अधिकारी 15-19 मार्च के बीज चार बैठकों में शामिल हुए थे, जिसमें एडीजी और आईजी रैंक के अधिकारी भी शामिल हुए थे। इसी के साथ मध्य प्रदेश में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 34 हो गई। इनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीएसएफ अफसर की पत्नी 5 दिन पहले ब्रिटेन से लौटी थी। अफसर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद पूरे परिवार को आईसोलेशन में रखा गया है। इसके साथ यह भी जानकारी ली जा रही है कि वह अफसर और परिजन कितने लोगों के संपर्क में आए। अफसर को टेकनपुर से जयारोग्य अस्पताल के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। उनकी पत्नी को भी दूसरे कक्ष में आइसोलेशन में रखा गया है। पत्नी का भी सैंपल भेजा जाएगा।
शुक्रवार को भोपाल के सेमरा में रहने वाले रेलवे गार्ड का सैंपल पॉजिटिव पाया गया। वह शख्स रेलवे गार्ड है। गुरुवार को सर्दी-जुकाम की समस्या होने पर उसने रेलवे अस्पताल में जांच कराई थी। डॉक्टर्स ने उसे एम्स रेफर किया। वहां की जांच रिपोर्ट में उसे COVID-19 पॉजिटिव पाया गया। वहीं विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के आधार पर, मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को 15 फरवरी के बाद विदेश से लौटे लोगों की लिस्ट जारी की। इसके मुताबिक, कुल 12,125 लोग विदेशों से लौटकर राज्य में आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications