नोटबंदी के लिए पीएम मोदी को कोसने पर विकेट से जमकर पीटा

लल्लन सिंह ने बताया कि वो लाइन में नहीं लगे हुए थे लेकिन लाइन में लगे लोगों को देखकर, उन्हें लगा कि इस फैसले से केवल गरीब इंसान ही परेशान है।

नई दिल्ली। नोटबंदी के फैसले के बाद जहां लोग बैंक और एटीएम से अपने ही रुपए निकालने के लिए परेशानी झेल रहे हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो लाइन में लगने के बावजूद इस फैसले के खिलाफ कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हैं।

bank queue

एक ऐसा ही मामला सामने आया है देश की राजधानी दिल्ली में, जहां एक युवक ने एटीएम के बाहर लगी लाइन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराने पर एक शख्स की बुरी तरह पिटाई कर दी।

दरअसल, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जैतपुर इलाके में 45 वर्षीय लल्लन सिंह कुशवाहा 15 दिसंबर को टीवी खरीदने जा रहे थे। रास्ते में एक एटीएम के बाहर लगी लंबी लाइन को देखकर उन्होंने कहा, 'मोदी जी की वजह से लाइन लगी है।'

इतना सुनना था कि पास की ही एक दुकान से अतीक नाम का एक युवक बाहर निकला और क्रिकेट के स्टंप से लल्लन सिंह को पीटना शुरू कर दिया। वह युवक लल्लन सिंह को लगातार गालियां भी दे रहा था।

अतीक का साथ देने कुछ और लोग भी आ गए और लल्लन सिहं को पीटने लगे। इस दौरान वे लल्लन सिंह से कह रहे थे कि उसने प्रधानमंत्री की बुराई क्यों की?

पेशे से पेंटर लल्लन सिंह को सिर में गहरी चोट आई हैं। उन्होंने बताया कि वो लाइन में नहीं लगे हुए थे लेकिन लाइन में लगे लोगों को देखकर, उन्हें लगा कि इस फैसले से केवल गरीब इंसान ही परेशान है, इसलिए उन्होंने ये बात कही।

लल्लन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन लोगों ने उनकी जेब में रखे 6 हजार रुपए भी निकाल लिए। पुलिस ने आईपीसी की धारा 323 और 341 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+