मां और प्रेमी का 4 साल की मासूम पर जुल्म, बोली- डैडी ने मारा और फिर गर्म चम्मच से दाग दिया
नई दिल्ली। हैदराबाद में महज चार साल की बच्चे के साथ जो अत्याचार सामने आया है उसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। कथित रूप से बच्ची की मां और उसके प्रेमी ने मिलकर उस मासूम को पहले मारा और फिर उसको गर्म चम्मच से दाग दिया। इस घटना का खुलासा तब हुआ पड़ोसी ने बच्ची के साथ हो रहे अत्याचार की जानकारी एक स्थानीय नेता को दिया और फिर नेता ने बच्चों को बचाने वाली एक एनजीओ को इस बारे में सूचना दी। जिसके बाद बच्ची के पास पहुंचा जा सका। जैसे ही बच्ची एनजीओ के सदस्य से मिली अपने साथ हुए अत्याचार के बारे में बताने लगी।

एनजीओ को सूचना मिली की घर में बच्ची के साथ अत्याचार हो रहा है जिसके बाद एक एक्टिविस्ट घर पहुंचा। इसके बाद बच्ची ने वो हर बात बताई जिसे वो पता नहीं कब से झेल रही थी। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची ने एनजीओ के सदस्य को बताया कि जम मैं खाना खा रही थी तो पापा ने पहले मुझे मारा और फिर गर्म लोहे के चम्मच से मुझे जला दिया। बच्ची की यह बात सुनकर एनजीओ के सदस्य के आंखों में आंसू आ गए। बच्ची के साथ हुए अत्याचार के बारे में जानने के बाद एनजीओ के सदस्य ने इस घटना की शिकायत पुलिस से की और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
महिला और प्रेमी की बीच मतभेद
जांच में पता चला है कि 25 वर्षीय महिला जो कि बच्ची की मां है उसने अपने पति को छोड़ दिया है। फिलहाल वो दूसरे शख्स के साथ रह रही थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से महिला और शख्स के बीच मतभेज चल रहा था। जिसका गुस्सा उस मासूम बच्ची पर निकाल रहे थे। यही वजह है कि दोनों मिलकर उस मासूम को पिटते थे और शख्स ने तो चम्मच गर्म कर उसे जला ही दिया। वहीं चार साल की मासूम को सरकार की ओर से संचालित आश्रय गृह भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें- यूपी CM योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करना शख्स को पड़ा भारी, गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications