मशहूर कथक नृत्यांगना सितारा देवी का निधन

मुंबई। एक दुखद खबर कला-संस्कृति के क्षेत्र से है, प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना सितारा देवी का सोमवार देर रात मुंबई के जसलोक अस्पताल में निधन हो गया। वह 94 वर्ष की थीं और पिछले दो दिनों से वेंटीलेटर पर थीं। इस बात की जानकारी उनके दामाद ने मीडिया को दी।

94-year-old Kathak legend Sitara Devi passes away in Mumbai

आपको बता दें कि मशहूर कत्थक डांसर के रूप में विख्यात सितारा देवी ने 1920 में ब्राह्मण कथक नर्तक सुखदेव महाराज के यहां कोलकाता में धनलक्ष्मी के रूप में जन्म लिया था। इसके बाद उनका परिवार मुंबई चला गया, जहां पर उन्होंने तीन घंटे के एकल गायन से नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्र नाथ टैगोर को प्रभावित किया था।

बॉलीवुड में कथक नृत्य कला को लाने का श्रेय उन्हीं को जाता है। उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, पद्म श्री और कालिदास सम्मान समेत कई गौरवपूर्ण पुरस्कार मिल चुके हैं। सितारा देवी के जाने से निश्चित तौर पर संगीत और कला के क्षेत्र में एक बड़ी क्षति हुई है। सरस्वती की इस महान उपासक के निधन पर वनइंडिया परिवार भी शोक जताता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+