पौधे उखाड़े जाने पर फूटकर रोई थी बच्ची, वीडियो वायरल हुआ तो बनी ग्रीन एंबेसडर

मुंबई। मणिपुर में 9 साल की एक बच्ची को मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने राज्या का 'ग्रीन एम्बेसडर' बना दिया है। वैलेंशिया एलंगबाम नाम की बच्ची को 'ग्रीन एम्बेसडर' बनाए जाने के पीछे का कारण खास है। दरअसल 5वीं कक्षा में पढ़ने वाली वैलेंशिया ने 4 साल पहले अपने घर के पास नदी किनारे दो पौधे लगाए थे। लेकिन हाल ही में सफाई के दौरान उसके पौधों को उखाड़ फेंका गया।

पौधे उखाड़े गए तो फूटकर रोई बच्ची

पौधे उखाड़े गए तो फूटकर रोई बच्ची

वैलेंशिया को जब ये मालूम हुआ तो वह फूट फूटकर रोने लगी। उसके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने पर्यावरण के प्रति उसके प्रेम को देखते हुए उसे 'ग्रीन एम्बेसडर' बना दिया। वीडियो में बच्ची मणिपुर की भाषा में रो रोकर कह रही है कि- 'मैंने वो पेड़ लगाए थे और मैं उनसे बहुत प्‍यार करती थी। उनको काट दिया गया, मुझे बहुत बुरा लग रहा है।'

वायरल हुआ तो सीएम तक पहुंचा बच्ची का वीडियो

ये वीडियो इस कदर वायरल हुआ कि मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह तक पहुंच गया और बच्ची को ये सम्मान प्राप्त हुआ। बेटी को 'ग्रीन एम्बेसडर' बनाए जाने से उसके पिता एलंगबाम प्रेमकुमार और मां एलंगबाम शाया बेहद खुश हैं। एलंगबाम शाया ने कहा कि- मेरी बेटी को सरकार की ओर से जो सम्मान दिया गया है हम उसके लिए आभारी हैं। एक मां के रूप में मुझे अपनी बेटी पर गर्व है। कभी हमने नहीं सोचा था कि हमारी बेटी में इतना जुनून होगा। हमारे परिवार ने फैसला किया है कि उसके हर कदम पर हम उसका साथ देंगे।

ये बच्ची होगी ग्रीन मणिपुर मिशन की ब्रांड एंबेसेडर

एन बिरेन सिंह ने बच्ची की तस्वीर और उसे एंबेसेडर बनाए जाने के ऑर्डर की तस्वीर अपने फेसबुक पर शेयर की है और लिखा है- 'मुख्यमंत्री के ग्रीन मणिपुर मिशन के लिए ये होंगी राज्य सरकार की ब्रांड एंबेसेडर'। बता दें कि वैलेंशिया को एक साल के लिए ब्रांड एंबेसेडर बनाया गया है और उसे अपने मोहल्ले में लगाने के लिए पौधे भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- लद्दाख का वो पौधा, जिसे PM मोदी ने बताया संजीवनी, जानिए क्या है खास

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+