चौथी कक्षा के स्‍टूडेंट से सीनियर्स ने की 'गंदी हरकत', शिकायत पर टीचर ने कहा- तुम इतने प्यारे हो कि कोई भी करेगा

नई दिल्‍ली। देश की राजधानी में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने बार फिर दिल्‍ली को शर्मसार कर दिया है। यहां के विवेक विहार इलाके में स्‍कूल बस के अंदर चौथी कक्षा में पढ़ने वाले के छात्र के साथ यौन शोषण किया गया। पुलिस ने इस संबंध में स्‍कूल के ही तीन सिनियर छात्रों पर मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि आरोपी छात्र भी जूवेनाइल हैं इसलिए इसी एक्‍ट में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में पुलिस स्‍कूल प्रशासन से भी पूछताछ करेगी। उन तीन अरोपी छात्रों से भी जल्‍द पूछताछ हो सकी है।

चौथी कक्षा के स्‍टूडेंट से सीनियर्स ने की गंदी हरकत, शिकायत पर टीचर ने कहा- तुम इतने प्यारे हो कि कोई भी करेगा

पीडि़त बच्‍चे के परिजनों का आरोप है कि आरोपी छात्र लगातार उसे इस तरह परेशान कर रहे थे और जब स्कूल प्रशासन से शिकायत की तो मामले को दबाने की कोशिश की गई। वहीं शाहदरा की डीसीपी मेघना यादव का कहना है कि सोमवार को ही केस रजिस्टर कराया गया है। पुलिस की टीम स्कूल जाकर पूछताछ करेगी और आरोपी छात्रों से भी बात की जाएगी।

पुलिस के अनुसार, स्कूल की एक टीचर से पूछताछ की जाएगी क्योंकि बच्चे के अनुसार उसने टीचर से शिकायत की थी। स्कूल प्रशासन से भी पूछा जाएगा कि क्यों मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की गई। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मांगी जाएगी क्योंकि बच्चे के मुताबिक उसके साथ स्कूल बस के अंदर छेड़छाड़ हुई और बस स्कूल परिसर के अंदर खड़ी रहती थी।

जान लीजिए पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, ये बच्चे विवेक विहार स्थित एक पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। पीड़ित चौथी कक्षा में पढ़ता है, जबकि आरोपी क्लास 10, 7 और 8 के हैं। बच्चे ने सोमवार को परिजनों के साथ विवेक विहार थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप है कि तीनों आरोपी छात्रों ने पीड़ित के साथ 27 और 30 जुलाई व 1 अगस्त को बस के अंदर शारीरिक छेड़छाड़ व मारपीट की। तीनों उसे बस की पिछली सीट पर ले गए, जहां उसके साथ जबर्दस्ती की गई। पीड़ित ने जब इसकी शिकायत टीचर से की तो उन्होंने बजाए कार्रवाई के, बच्चे को चुप रहने के लिए कहा। आरोप यह भी है कि उन्होंने बेहुदा दलील दी कि तुम इतने प्यारे हो कि कोई भी तुम्हें छेड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+