9 Year of Modi Government: मोदी सरकार की 9वीं सालगिरह पर भाजपा की बड़ी तैयारी, तैयार हुआ ब्लूप्रिंट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार अपने 9 साल पूरे करने जा रही है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी बड़े कार्यक्रम की तैयारी में है। इसके जरिए देशभर के लोगों तक पहुंचने का ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है।

narendra modi

9 Year of Modi Government: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार अपने 9 साल पूरे करने जा रही है। इस मौके पर लोगों तक पहुंच के लिए भारतीय जनता पार्टी बड़े आयोजन की तैयारी कर रही है और इसका ब्लूप्रिंट तैयार किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी लाखों परिवारों तक पहुंचने की कोशिश करेगी। भाजपा तकरीबन एक लाख परिवारों को देशभर में संपर्क करने की कोशिश करेगी।

एक महीने तक चलने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत 30 मई से होगी। खुद पीएम मोदी एक मेगा रैली के जरिए इस कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। माना जा रहा है कि यह कार्यक्रम उस राज्य में हो सकता है जहां पर हाल ही में चुनाव होने वाले हैं।

अलग-अलग भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे, सोशल मीडिया पर के जरिए लोगों तक पहुंचने की कोशिश करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने जो सर्कुल साझा किया है उसके अनुसार पार्टी ने तीन टियर में पीएम मोदी की सरकार के 9वीं सालगिरह को मनाने की तैयारी की है। इसमे सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी।

भारतीय जनता पार्टी के बूथ वर्कर्स से लेकर केंद्रीय मंत्री, पार्टी के शीर्ष पदाधिकारी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम के जरिए मुख्य रूप से 396 लोकसभा सीटों को टार्गेट किया जाएगा, जहां पार्टी का मजबूत अस्तित्व है। पार्टी इसके साथ ही 51 बड़ी रैलियां करेगी, जिसमे पार्टी के केंद्रीय नेता इन संसदीय क्षेत्रों को कवर करेंगे।

गौर करने वाली बात है कि जिस तरह से कर्नाटक में भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा है उसके बाद पार्टी आगामी चुनाव में और ताकत झोंकने की तैयारी में है। बता दें कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ वो बड़े राज्य हैं जहां पर चुनाव होने हैं। ऐसे में इन सभी राज्यों पर भाजपा अपना फोकस रखना चाहती है। साथ ही अगले साल लोकसभा चुनाव की भी पार्टी ने तैयारी शुरु कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+