भारत में 82 हुए कोरोना के नए वेरिएंट से संक्रमित लोगों के मामले

ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस के नए वेरिएंट SARS- CoV-2 से संक्रमित भारतीयों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।

नई दिल्ली। ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस के नए वेरिएंट SARS- CoV-2 से संक्रमित भारतीयों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, नए वेरिएंट से संक्रमित मामलों की संख्या भारत में अब बढ़कर 82 हो गई है।

corona virus

आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट का पहला मामला मेरठ में सामने आया था। खबरों की मानें तो यह नया वेरिएंट मूल वायरस से 70 प्रतिशत ज्यादा खतरनाक है। बता दें कि भारत सरकार द्वारा कोविड-19 के नए संस्करण के लंदन और देश के अन्य हिस्सों में प्रसारित होने के बाद यूनाइटेड किंगडम से 23 दिंसबर को सभी उड़ानों को निलंबित कर दिया गया था। नए वेरिएंट से संक्रमित लोगों की जांच कर रहे डॉक्टरों की मानें तो इस नए संस्करण के कारण अभी तक इन रोगियों में कोई गंभीर बीमारी का पता नहीं चला है।

यह भी पढ़ें: अभिषेक बच्चन ने खोला राज, बताया- कोरोना पॉजिटिव होने पर इस अभिनेता ने फोन पर लगाई थी तगड़ी डांट

आपको बता दें कि अभी तक डेनमार्क, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडन, फ्रांस, स्पेन, स्विटजरलैंड, जर्मनी, कनाडा, जापान, लेबनान और सिंगापुर द्वारा अपने देशों में इस नए वेरिएंट की उपस्थिति की पुष्टि की जा चुकी है।

Recommended Video

    Coronavirus New Strain: UK से India की फ्लाइट शुरू, Kejriwal सरकार ने लिया ये फैसला | वनइंडिया हिंदी

    सरकारी आंकड़ों के अनुसार, लगभग 33,000 यात्री 25 नवंबर से 23 दिसंबर की मध्यरात्रि के बीच यूके से विभिन्न भारतीय हवाई अड्डों पर पहुंचे हैं, उन सभी यात्रियों को ट्रैक किया जा रहा है, उनके टेस्ट लिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सभी राज्यों को इस संक्रमण से प्रभावित व्यक्तियों की गंभीरता से निगरानी करने के लिए कहा गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+