8 साल के बच्चे ने बुजुर्ग महिला के लिए कुछ ऐसा किया, लोगों का VIDEO पर आया दिल
नई दिल्ली। आठ साल के एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच रहा है। वीडियो में एक बच्चा एक बुजुर्ग औरत की मदद करता दिख रहा है। बच्चा पार्क में लगी सीढ़ियों पर चढ़ने में बूढ़ी औरत की मदद कर उसे पेड़ के नीचे तक पहुंचाता है। इससे ये बुजुर्ग महिला खुश होकर उसे गले लगा लेती है। इस छोटे बच्चे की ये कोशिश सोशल मीडिया पर लोगों के दिल जीत रही है और उसकी जमकर तारीफ हो रही है।

बच्चे की ये वीडियो पार्क में खड़े रिले डंकन ने कैमरे में कैद किया है। इस बच्चे को ये पता नहीं था कि कोई उसकी वीडियो बना रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद इस बच्चे को स्थानीय मीडिया ने खोजा तो पता चला कि उसका नाम मोरिस एडम्स है। डंकन ने इस वीडियो को अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है।












Click it and Unblock the Notifications