मजदूरों को लेकर जा रहा ट्रक कानपुर में दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत, 8 लोग घायल

कानपुर। लॉकडाउन के चलते घर लौट रहे प्रवासी कामगारों के दुर्घटना के शिकार होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। तमाम सख्ती और सीएम योगी के निर्देश के बावजूद कानपुर जिले में भी मंगलवार को मजदूरों को लेकर जा रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। बिल्हौर के पास हुई इस घटना में आठ प्रवासी मजदूर जख्मी हुए हैं। यह सभी मजदूर इसी ट्रक में सवार थे और पश्चिम बंगाल की ओर जा रहे थे।

8 labourers injured after truck they were travelling in met with an accident in Bilhaur kanpur

मिली जानकारी के अनुसार, कानपुर के रास्ते हरियाणा से पश्चिम बंगाल जा रहा था। ट्रक में सवार 43 मजदूर गुरुग्राम की एक फैक्ट्री में नौकरी करने वाले है। कानपुर की जा रहे ट्रक नानामऊ रोड पर आरबीएस कोल्ड स्टोर के पास सामने से आ रहे ट्राला ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ट्रक पलट गये। ट्राला सड़क की ओर और ट्रक किनारे खंती में जा गिरा।जिसमें मौके पर एक मासूम की मौत हो गई।

हादसे की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद तमाम प्रशासनिक अधिकारियों को भी मौके पर भेजा गया। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण ने मौके पर पहुंचकर घायलों को निकालना शुरू किया। छह की हालत गंभीर होने चलते हैलट कानपुर रेफर कर दिया गया। इससे पहले सोमवार को महोबा में एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई थी। इसी तरह का एक हादसा सोमवार को फतेहपुर में सामने आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+