7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों का बढ़ सकता है DA, जानिए कितना होगा फायदा
केंद्र सरकार के कर्मचारियों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। सातवें वेतन आयोग के लागू होने के बाद अब उनके डीए में वृद्धि की संभावना है।

7th Pay Commission: वर्ष में 2016 में 7वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद केंद्र सरकार के कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में तेजी से वृद्धि हुई। 2023 में एक फिर केंद सरकार के कर्मचारियों को इसका फायदा मिलने जा रहा है। रिपोर्ट् के मुताबिक कर्मचारियों के फिट फैक्टर में सुधार के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। स्वास्थ को सुधारने के लिए सरकार अपने कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन में वृद्दि कर सकती है।
केंद्र सरकार 1 जनवरी और 1 जुलाई को प्रतिवर्ष कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और मंहगाई राहत को अपडेट करती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार इस साल कर्मचारियों के का डीए वर्तमान डीए से 4 प्रतिशत बढ़ सकता है। बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों का मौजूदा डीए 38% है। सरकार और 4% बढ़ोतरी करती है ये 42 प्रतिशत हो जाएगा।
हालांकि केंद्र सकार की ओर कर्मचारयों के डीए बढ़ाने को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन ये अनुमान लगाया रहा है कि सरकार जल्द ही महंगाई भत्ता अपडेट करेगी। कहा ये भी जा रहा है कि फिटमेंट फैक्टर में वृद्धि के बाद केंद्र के कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगा।
Recommended Video

सूत्रों के मुताबिक, सरकार जल्द ही महंगाई भत्ता (डीए) और फिटमेंट फैक्टर को अपडेट करेगी। कर्मचारियों ने फिटिंग फैक्टर बढ़ाने की पहले से ही मांग कर रखी है। कर्मचारियों की मांग है कि फिटिंग फैक्टर 3.68 फीसदी बढ़ाया जाय।












Click it and Unblock the Notifications