बाघों पर संकट, पिछले छह साल में सबसे ज्यादा मौतें
मध्य प्रदेश में हुई सबसे ज्यादा मौतें, कर्नाटक दूसरे स्थान पर।
नई दिल्ली। इस साल बाघों की मौतों की संख्या में आई बढ़ोत्तरी ने बाग सरंक्षण के लिए काम करने वाले संगठनों को चिंता में डाल दिया है। 2010 के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में बाघों की मौत हुई है।

बाघों के लिए काम करने वाले 'टाइगरनेट' और 'ट्रैफिक-इंडिया' ने बाघों का मौत पर एक डाटा जारी किया है। इसके अनुसार देश में जनवरी से अक्टूबर के बीच 76 बाघों की मौत हुई है, जो चिंता का विषय है।
2010 के बाद पहली बार एक साल में इतने बाघों की मौत हुई है। पुछले साल (2015) में 69 बाघों की मौत के मामले सामने आए थे। जबकि इस साल 10 महीने में ही 76 बाघ मर चुके हैं।
बाघों की सबसे ज्यादा मौत के मामले मध्य प्रदेश में हुए हैं। कुल मौतों की तिहाई मौत मध्य प्रदेश में हुई हैं। कर्नाटक में 13 बाघों की मौत हुई है।
अंगो की तस्करी शिकार की बड़ी वजह
बाघों के शरीर के अंगो की तस्करी के लिए इसके शिकार की वजह से ये मौते हुई हैं। ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि इस साल बाघों की तस्करी के मामलों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
76 में से 41 बाघों की मौत की अभी जांच चल रही है। इनमें आदमी के रोल को देखा जा रहा है। इसमें शिकार, जहर देना, सड़क दुर्घटना जैसे सभी पहलू तलाशे जा रहे हैं।
संगठन ट्रैफिक-इंडिया के शेखर कुमार नीरज का कहना है कि अगस्त से नवंबर के बीच शिकार के मामले बढ़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि तस्करी पर सख्ती की जरूरत है, नहीं तो बाघों को बचाना मुश्किल हो जाएगा।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications