₹74,945 करोड़! अडानी ग्रुप ने टैक्स में दिए इतने पैसे जिससे निकल सकता है एक ओलंपिक का खर्च

अडानी ग्रुप ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह सिर्फ कारोबार नहीं करता, बल्कि राष्ट्रनिर्माण में भी बड़ी भूमिका निभाता है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में समूह ने भारत सरकार के खजाने में कुल ₹74,945 करोड़ का योगदान दिया है जो पिछले साल की तुलना में 29% ज्यादा है।

FY 2023-24 में यह आंकड़ा ₹58,104 करोड़ था। इस जबरदस्त फिगर में शामिल हैं:

  • ₹28,720 करोड़ सीधे कर (Direct Contributions)
  • ₹45,407 करोड़ अप्रत्यक्ष कर (Indirect Contributions)
  • ₹818 करोड़ अन्य योगदान (जैसे सामाजिक सुरक्षा, कर्मचारी कल्याण आदि)

अगर तुलना करें तो ₹74,945 करोड़ में पूरी मुंबई मेट्रो बनाई जा सकती है या आधुनिक ओलंपिक गेम्स का आयोजन कराया जा सकता है।

Adani Group

कौन-कौन से समूह रहे सबसे आगे?

अडानी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों में सबसे बड़े योगदानकर्ता रहे:

  • Adani Enterprises Limited (AEL)
  • Adani Cement Limited (ACL)
  • Adani Ports and Special Economic Zone (APSEZ)
  • Adani Green Energy Limited (AGEL)

सात लिस्टेड कंपनियों-AEL, APSEZ, AGEL, Adani Energy Solutions, Adani Power, Adani Total Gas और Ambuja Cements-की इंडिपेंडेंट एनुअल रिपोर्ट्स में यह डिटेल्स पब्लिश की गई हैं। इसके अलावा NDTV, ACC और Sanghi Industries जैसी अन्य तीन कंपनियों का टैक्स डेटा भी इसमें शामिल है।

टैक्स ट्रांसपेरेंसी की मिसाल

अडानी ग्रुप ने 'Basis of Preparation and Approach to Tax' नामक एक दस्तावेज भी जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि उन्होंने भारत ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर किस तरह टैक्स और योगदान किए। इसके तहत तीन प्रमुख श्रेणियां शामिल हैं:

  • Direct Contributions - कंपनी द्वारा सीधे भरे गए टैक्स, शुल्क आदि
  • Indirect Contributions - अन्य स्टेकहोल्डर्स की ओर से संग्रहित और जमा किए गए टैक्स
  • Other Contributions - कर्मचारियों के लिए सामाजिक सुरक्षा, आदि

ESG का हिस्सा है टैक्स ट्रांसपेरेंसी

अडानी ग्रुप टैक्स पारदर्शिता को अपने ESG (Environmental, Social, Governance) ढांचे का अहम हिस्सा मानता है। यह रिपोर्टिंग अनिवार्य नहीं है, फिर भी ग्रुप ने स्वेच्छा से यह जानकारी जारी की है ताकि पारदर्शिता बढ़े, जनता का विश्वास कायम रहे और टैक्स सिस्टम को लेकर जवाबदेही का नया मानदंड स्थापित हो।

अडानी ग्रुप: विकास के साथ ज़िम्मेदारी

अहमदाबाद मुख्यालय वाला अडानी ग्रुप आज भारत का सबसे बड़ा और तेज़ी से बढ़ता कारोबारी समूह है। ऊर्जा, परिवहन, बंदरगाह, एयरपोर्ट, मेटल्स, कंज़्यूमर और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में इसकी मज़बूत मौजूदगी है। "नेशन बिल्डिंग" और "Growth with Goodness" की विचारधारा के साथ ग्रुप समाज और पर्यावरण दोनों के प्रति प्रतिबद्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+