महाराष्ट्र में 72 नए पॉजिटिव केस, राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या हुई 302
मुंबई। देश में कोरोना संक्रमण की चपेट में आने वालो की संख्या बढ़ती ही जा रही है। आज केरल, पश्चिम बंगाल, पंजाब और मध्यप्रदेश में एक-एक की मौत हो गई। वहीं महाराष्ट्र में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। 72 और लोगों का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। इसके साथ ही राज्य में कुल मामलों की संख्या 302 हो गई है। 72 लोगों में से 59 मुंबई से, 3 नगर से। इसके अलावा पुणे, ठाणे, कल्याण-डोंबिवली, नवी मुंबई और वाशी और विरार सभी से दो-दो मामले हैं।

Recommended Video
महाराष्ट्र स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, मुंबई, पुणे और बुलढाणा से नए मामले सामने आए हैं। पूरे देश में सबसे अधिक कोरोना मरीजों के साथ ही महाराष्ट्र में मरने वालों की संख्या भी सबसे अधिक है। महाराष्ट्र में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोरोना के मरीज जिस भी इमारत या चौल में मिल रहे हैं, उसे 14 दिन के लिए एक तरह से सील कर दिया जा रहा है। वहां के लोग बाहर नहीं जा सकते और ना ही बाहर का कोई व्यक्ति अंदर जा सकेगा। उन लोगों को किसी भी वस्तु की जरूरत है, तो वे कॉल कर मंगा सकते हैं या फिर उनकी मदद पुलिस और बीएमसी प्रशासन के अलावा उनके रिश्तेदार बाहर से ही मदद कर सकते हैं।
वहीं दूसरी ओर संक्रमण को रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है। महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि कोराना वायरस से मरने वाले व्यक्ति के शव को जलाया जाएगा, चाहे वह किसी भी धर्म का हो। उसे दफनाने की अनुमति नहीं होगी। अंतिम संस्कार में सिर्फ पांच ही लोग शामिल होंगे। ऐसा माना जाता है कि शव को दफनाने से दूसरे में संक्रमण फैलने की संभावना होती है। इसी वजह से शव का जलाना ही संक्रमण को रोकने के लिए सबसे बेहतर तरीका है। इसको लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने निर्देश जारी किए हैं।
यह भी पढ़ें: Corona: मुंबई के स्लम और चॉल तक फैला कोरानावायरस , 4 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव












Click it and Unblock the Notifications