इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में छात्र से कुकर्म, टीचर समेत 8 पर केस

मथुरा। यूपी के मथुरा जिले में एक इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्र से कुकर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में कॉलेज के एक टीचर और सात छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि ये लोग छात्र को नशीला इंजेक्शन देकर घिनौनी हरकत करते थे।

boy

पुलिस ने बताया कि घटना संजय इंजीनियरिंग कॉलेज की है। मूल रूप से फर्रुखाबाद का रहने वाले पीड़ित छात्र ने इसी साल कॉलेज में एडमिशन लिया था। छात्र की ओर से शिकायत मिलने पर आरोपी टीचर आयुष यादव और सात अन्य छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। कॉलेज प्रशासन ने सभी आरोपी छात्रों को सस्पेंड कर दिया है।

छात्र को दी थी धमकी
एफआईआर के मुताबिक, सभी आरोपी हॉस्टल में छात्र के साथ जबरदस्ती करते थे। उन्होंने कई बार इस हरकत को अंजाम दिया है। साथ ही छात्र को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

खाने में मिलाया नशीला पदार्थ, दिए इंजेक्शन
छात्र के पिता ने आरोप लगाया कि जब उनके बेटे ने टीचर के सामने मामला उठाया तो उन्होंने सुलह करने और चुप रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा, 'हॉस्टल में लड़के मेरे बेटे के खाने में नशीला पदार्थ मिला देते थे, उन्होंने उसे नशीले इंजेक्शन भी दिए और उसके साथ ज्यादती की।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+