Formation Day: 7 भारतीय राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस कल, जानें इनके बारे में अहम तथ्य

1 नवंबर को, 7 भारतीय राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेश अपना स्थापना दिवस मनाने जा रहे हैं। जिसमें आंध्र प्रदेश , छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश और पंजाब राज्यों के अलावा लक्षद्वीप और पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेश शामिल है। सभी का गठन इसी दिन अलग-अलग वर्षों में हुआ था।

इस मौके पर मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब, लक्षद्वीप और पुडुचेरी के लोगों को उनके स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं। मुर्मू ने एक ट्वीट में कहा कि आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब, लक्षद्वीप और पुडुचेरी के लोगों को उनके स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं। उन्होंने इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के निवासियों की प्रगति और समृद्धि की भी कामना की। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से...

Formation Day

आंध्र प्रदेश की स्थापना दिवस
भारत के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित राज्य आंध्र प्रदेश का गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था। क्षेत्र के अनुसार यह भारत का सातवां सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से पांचवा सबसे बड़ा राज्य है। सबसे बड़ा शहर विशाखपट्नम राजधानी है। यह राज्य तेलंगाना, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तमिलनाडु, ओडिशा राज्यों व बंगाल की खाड़ी से चारों ओर से घिरा हुआ है। साल 2014 में तेलंगाना का आंध्र प्रदेश से विभाजन हो गया। अब आंध्रा राज्य में 13 जिले शामिल हैं। जिनके नाम अनंतपुर, चित्तूर, पूर्वी गोदावरी, गुंटूर, कडपा, कृष्णा, कुरनूल, नेल्लोर, प्रकाशम, श्रीकाकुलम, विशाखापट्टनम, विजयनगरम, पश्चिम गोदावरी हैं।

छत्तीसगढ़ की स्थापना दिवस
1 नवंबर, 2000 को मध्य प्रदेश से 16 छत्तीसगढ़ी भाषी ज़िलों को अलग कर छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया गया था। यह 135,190 वर्ग किमी के क्षेत्रफल के साथ भारत का 10वां सबसे बड़ा राज्य है।छत्तीसगढ़ भारत का ऐसा राज्य है जिसे 'महतारी'(मां) का दर्जा दिया गया है। यह भारत में इस्पात और विद्युत शक्ति के उत्पादन के लिए एक महत्त्वपूर्ण केंद्र है, जो भारत में उत्पादित कुल इस्पात का लगभग 15 फीसदी उत्पादन करता है। खास बात यह है कि चावल के उत्पादन के कारण इस राज्य को धान का कटोरा के नाम से भी जाना जाता है।

हरियाणा और पंजाब का स्थापना दिवस
पंजाब दक्षिण एशिया का क्षेत्र है, जिसका फारसी में मतलब 5 नदियों (झेलम, चेनाब, राबी, व्यास और सतलज) का क्षेत्र है। इसका पुनर्गठन 1 नवंबर 1966 को हुआ था। पंजाब से अलग होकर 1 नवंबर 1966 में हरियाणा राज्य बना। जिसकी राजधानी चंडीगढ़ है। इसकी सीमाएं उत्तर में पंजाब और हिमाचल प्रदेश, दक्षिण एवं पश्चिम में राजस्थान से जुड़ी हुई हैं।

कर्नाटक स्थापना दिवस
1 नवंबर, 1956 को राज्य पुनर्गठन अधिनियम के अधीन किया गया था। पहले यह मैसूर राज्य कहलाता था। 1973 में पुनर्नामकरण कर इसका नाम कर्नाटक कर दिया गया था। इसका कुल क्षेत्रफल 74, 122 वर्ग मील है, जो भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 5.83 फीसदी है।

केरल का स्थापना दिवस
केरल का पुनर्गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ। इस दिन केरल में केरालाप्पिरवी केरल का जन्मदिन मनाया जाता है। कुछ क्षेत्रों में इसे मलयालम दिवस के नाम से भी जाना जाता है। केरल के जिलों की बात करें तो, इसमें अलपुझा जिला, एर्नाकुलम जिला, इडुक्की, कन्नूर, कासरगोड, कोल्लम, कोट्टायम, कोझिकोड, मलप्पुरम, पालक्काड़, तिरुवनंतपुरम, त्रिशूर, वायनाड शामिल किए गए हैं।

मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस
मध्य प्रदेश राज्य की स्थापना 1 नवंबर 1956 को हुई थी। इसकी राजधानी भोपाल है। 1 नवंबर, 2000 तक क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य था। इस दिन मध्यप्रदेश राज्य से 16 जिले अलग कर छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना हुई थी। मध्य प्रदेश की सीमाएं 5 राज्यों की सीमाओं से मिलती है। इसके उत्तर में उत्तर प्रदेश, पूर्व में छत्तीसगढ़, दक्षिण में महाराष्ट्र, पश्चिम में गुजरात, तथा उत्तर-पश्चिम में राजस्थान है।

एक नजर में जानें

  • आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और मध्य प्रदेश 1956 में अस्तित्व में आए।
  • पंजाब और हरियाणा को 1966 में अलग राज्य बनाया गया।
  • छत्तीसगढ़ को 2000 में राज्य का दर्जा दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+