केरल: 50 आवारा कुत्तों ने बुजुर्ग महिला को नोचकर मार डाला, एक अन्य घायल
तिरुवनंतपुरम। केरल में आवारा कुत्तों ने ऐसा आतंक मचाया है कि सुनने वालों के भी होश उड़ गए। राज्य के पुल्लुविला बीच पर बीती रात करीब 50 आवारा कुत्तों ने 65 साल की एक महिला पर हमला बोला और उसे नोच डाला।

कुत्तों के हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। कुत्तों के आतंक से हर कोई परेशान है।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, मरने वाली महिला की पहचान सिल्लुअम्मा के रूप में हुई है। जबकि घायल महिला का नाम डाइसी बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications