64 के अनिल कपूर ने शेयर की झक्कास फोटो, कहा- 'बाइसेप्स का सपना पूरा हुआ', फैंस हुए लट्टू
नई दिल्ली। फिल्म स्टार अनिल कपूर बॉलीवुड के उन नामचीन हीरो में शमिल हैं, जिन्होंने अपनी उम्र को अपने हाथों में बांध रखा है। 64 की उम्र में 40 का जोश दिखाने वाले अनिल कपूर की फिटनेस का तो हर कोई कायल है लेकिन जब उन्होंने टी-शर्ट वाली अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की, तो उसे देखकर हर किसी ने दांतों तले उंगली दबा ली, दरअसल एक्टर ने अपनी जो फोटो शेयर की थी, उसमें वो बेहद डैशिंग दिख रहे हैं और उनके 'बाइसेप्स' कमाल के नजर आ रहे हैं।
Recommended Video

'अनिल कपूर ने कहा आज मेरा सपना पूरा हुआ'
खुद अनिल ने ही अपने नए लुक को मजेदार कैप्शन के साथ शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'मैं अक्सर सोचा करता था कि एक दिन मैं भी लोगों की तरह बाइसेप्स दिखाते हुए अपनी फोटो डालूंगा, ये मेरा सपना था और आज वो दिन आ गया, यह फोटो उस सपने के सच होने जैसी है, लेकिन आप परेशान न हों। मैं यहां कुछ गलत नहीं करने जा रहा, बस छोटी विक्ट्रीज को सेलिब्रेट कर रहा हूं।'

अनिल कपूर ने दिया था अपनी हेल्थ के बारे में अपडेट
वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो इन दिनों अनिल कपूर अपनी आने वाली मूवी 'जुग जुग जियो' की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें उनके साथ मशहूर अदाकारा नीतू कपूर नजर आएंगी। हाल ही में इस फिल्म के कई कलाकार कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद अफवाह फैली थी कि अनिल कपूर भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं, जिस पर अनिल कपूर ने ट्वीट करके कहा था कि वो पूरी तरह से ठीक हैं, उन्होंने टेस्ट कराया है, वो निगेटिव आए हैं।

'शुभकामनाएं देने के लिए आप सभी को ढेर सारा प्यार'
अनिल कपूर ने ट्वीट में लिखा था कि 'अफवाहों पर विराम लगाने के लिए मैं यह बताना चाहता हूं कि मेरा कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आया है, मेरे प्रति चिंताएं दिखाने और शुभकामनाएं देने के लिए आप सभी को ढेर सारा प्यार, धन्यवाद।'

'वो सात दिन' से आज तक जारी है सफलता का सफर...
मालूम हो कि मुंबई में जन्मे अनिल कपूर के फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'हमारे तुम्हारे' से एक छोटे के किरदार से हुई थी लेकिन उन्हें लोकप्रियता हासिल हुई फिल्म 'वो सात दिन' से और इसके बाद वो कामयाबी के रास्ते पर आगे बढ़ते ही गए। 'मेरी जंग', 'चमेली की शादी', 'जांबाज', 'कर्मा', 'मि.इंडिया', 'तेजाब', 'रामलखन', 'घर हो तो ऐसा', 'बेटा', '1942 ए लव स्टोरी', 'विरासत', 'हम आपके दिल में रहते हैं', 'ताल', 'बुलंदी', 'पुकार', 'नायक', 'वेलकम', 'रेस', 'स्लमडॉग मिलेनियर' जैसी फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। उनकी कामयाबी का सफर बदस्तूर जारी है।
अनिल कपूर बने सबके चहेते बेटे
फिल्म 'बेटा 'में निभाए गए उनके किरदार ने सभी को भावनात्मक कर दिया था और ऐसा कहा जाने लगा था कि बेटा हो तो ऐसा तो वहीं फिल्म 'नायक' में निभाए गए उनके 1 दिन के मुख्यमंत्री के किरदार को खूब प्रशंसा मिली थी। उनके झक्कास एक्टिंग और डांस के तो लोग दीवाने ही हैं और इसी वजह से उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है।
यहां देखें: अनिल कपूर की पोस्ट
-
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे












Click it and Unblock the Notifications