कोरोना के नए मामलों में इन 6 राज्यों का नाम सबसे ऊपर, थम नहीं रहा संक्रमण
नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं, एक बार फिर से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। केंद्र की ओर से जो आंकड़े जारी किए गए हैं उसके अनुसार कोरोना के सर्वाधिक 60 फीसदी मामले अकेले 6 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश से सामने आए हैं। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय की ओर से जो आकंड़ा जारी किया गया है उसके अनुसार पिछले 24 घंटों में 60.72 फीसदी कोरोना के नए मामले यानि 44489 मामले अकेले छह राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों से आए हैं। इसमे सबसे अधिक मामले केरल के सामने आए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश का नंबर आता है। केरल में पिछले 24 घंटों में 6500 नए मामले सामने आए हैं जबकि महाराष्ट्र में 6159 दिल्ली में 5246 नए मामले सामने आए हैं।

प्रति 10 लाख के लिहाज से दिल्ली में कोरोना के सर्वाधिक मामले सामने आए हैं, यहां प्रति 10 लाख पर 29169 कोरोना के मामले हैं, जबकि केरल में 16201, महाराष्ट्र में 14584, हरियाणा में 7959 मामले हैं। वहीं देश का औसत प्रति 10 लाख 6715 है। राष्ट्रीय औसत से कहीं ज्यादा मामले इन राज्यों में हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना से 524 लोगों की मौत हुई है, जिसमे 60.50 फीसदी मामले दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश के हैं। दिल्ली में सर्वाधिक 99 लोगों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 65, पश्चिम बंगाल में 51 लोगों की मौत हुई है।
स्वास्थ मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 44,489 नए मामले आने के बाद कुल मामलों की संख्या 92,66,706 हो गई है। 524 नई मौत के बाद कुल मौत की संख्या 1,35,223 हो गई है। कुल सक्रिय मामले 4,52,344 हो गए हैं। वहीं 36,367 नए डिस्चार्ज मामलों के बाद कुल ठीक हुए मामलों की संख्या अब 86,79,138 है।
-
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Fact Check: भारत के पास सिर्फ 5 दिन का ऑयल स्टॉक है? पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? सरकार ने तोड़ी चुप्पी -
Gold Rate Today: सोना इस हफ्ते 4000 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक ये है 22K और 18K गोल्ड का रेट -
नेपाल में बालेन शाह का बड़ा एक्शन! पूर्व PM के बाद ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार, घर से क्या-क्या मिला? -
Silver Rate Today: चांदी इस हफ्ते ₹11,000 रुपये हुई सस्ती, अब ये है 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के नए रेट -
IPL 2026: ट्यूशन पढ़ाकर UPSC की तैयारी करने वाले की IPL में एंट्री! 'बिहार के लाल' पर भारी पड़े अभिनंदन! -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs केकेआर -
Sita Devi कौन है? LPG महंगाई के बीच रातों-रात कैसे बनीं 10 करोड़ की मालकिन? चौंकाने वाली है वजह -
Virat Kohli: विराट कोहली ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त, बन गए दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी -
VIDEO: विराट कोहली की Flying Kiss पर अनन्या बिड़ला के रिएक्शन ने लूटी महफिल! अनुष्का शर्मा ने जीत लिया दिल












Click it and Unblock the Notifications