11 महीने बाद ईरान ने भारतीय चालक दल के 6 सदस्यों को किया रिहा
नई दिल्ली। ईरान में 11 महीने पहले हिरासत में लिए छह भारतीय चालक दल के सदस्यों को रिहा कर दिया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि 11 महीने पहले ईरान में हिरासत में लिए गए जहाज 'अब्दुल रज्जाक' के छह भारतीय चालक दल के सदस्यों को रिहा कर दिया गया है। उन्होंने ईरानी अधिकारियों को धन्यवाद भी कहा। विदेश मंत्री ने आगे कहा कि हम तेहरान में हमारे दूतावास और बेंदर अब्बास में हमारे वाणिज्य दूतावास के प्रयासों की सराहना करते हैं।

दिल्ली में बोलते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि पूर्व विदेश मंत्री (सुषमा स्वराज) ने भारत का अन्य देशों के साथ विकासात्मक भागीदारी के सफल अनुभव का उल्लेख किया और उस मॉडल को मध्य एशिया में भी विस्तारित करने की पेशकश की।

Click it and Unblock the Notifications