तमिलनाडु से वाइको समेत 6 उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित
चेन्नई। एमडीएमके के प्रमुख वाइको और पीएमके पार्टी के अंबुमणि रामदास समेत 6 उम्मीदवार गुरुवार को तमिलनाडु से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए। चुनाव अधिकारी एवं तमिलनाडु विधानसभा सचिवालय के सचिव के श्रीनिवासन ने वाइको, द्रमुक केएम शानमुगम और पी विल्सन, अन्नाद्रमुक केएन चंद्रशेखरन और ए मोहम्मदजन तथा पीएमके के रामदॉस के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की।

चुनाव अधिकारी ने बताया कि, तमिलनाडु से राज्यसभा के लिए 6 जगहें खाली थीं, जिसके लिए 7 नामांकन आए थे। इनमें से एक डीएमके के वैकल्पिक उम्मीदवार एन आर इलांगो का नामांकन भी था, जिन्होंने बाद में अपना नाम वापस ले लिया था। एक उम्मीदवार को नाम वापस लेने के बाद 6 सीटों पर सिर्फ 6 ही उम्मीदवार ही शेष रह गए। श्रीनिवासन ने बताया कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों और अन्य संबद्ध नियमों के मुताबिक ये लोग निर्विरोध निर्वाचित हो गए। उन्होंने निर्वाचित उम्मीदवारों को प्रमाणपत्र भी सौंपे।
रामदास और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के अन्य चुनाव विजेताओं को मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने सचिवालय में अपने कक्ष में बुलाया और उन्हे जीत की शुभकामनाएं दीं। वहीं डीएमके के खेमे के जीते प्रत्याशियों ने अपनी पार्टी के प्रमुख एमके स्टालिन के साथ मुलाकात की। अन्नाद्रमुक और द्रमुक ने राज्यसभा की एक- एक सीट अपने सहयोगी दलों क्रमश: पीएमके और एमडीएमके को दी थी।












Click it and Unblock the Notifications