शस्त्रागार से हथियार चुराकर मणिपुर में बेचने की कोशिश, सब इंस्पेक्टर समेत 6 गिरफ्तार
मणिपुर में जारी हिंसा के बीच चौंकाने वाली खबर सामने आई है। नागालैंड पुलिस के शस्त्रागार से हथियार चुराकर मणिपुर पहुंचाने की कोशिश कर रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अहम बात यह है कि जिन छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है उसमे एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। इसके साथ ही इसमे एक स्थानीय बंदूकधारी भी शामि है।
आरोप है कि ये लोग इंसास ऑटोमैटिक राइफल, सैल्फ लोडिंग राइफल में इस्तेमाल होने वाले हजारों राउंड की इन लोगों ने चोरी की थी। इन लोगों ने केंद्रीय भंडार से भी गोला-बारूद की चोरी की थी। आरोपी पुलिसकर्मी की पहचान पुलिस निरीक्षक माइकल यानथन के रूप में हुई थी। इसे गोला-बारूद के बदले 4.25 लाख रुपए दिए गए थे।

नागालैंड पुलिस निदेशक रुपिन शर्मा ने बताया कि इंस्पेक्टर स्टोर का प्रभारी था, उसने अपनी व्यक्तिगत क्षमता का इस्तेमाल इस चोरी में किया। अभी तक इसमे किसी तरह की साजिश का मामला सामने नहीं आया है। लेकिन पुलिस की इसपर पैनी नजर है। इन हथियारों को मणिपुर में बेचने की योजना थी।
सूत्रों के अनुसार 9 जुलाई को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अगले दिन एक कार से 2500 जिंदा राउंड गोला-बारूद बरामद किया गया था। इसमे दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। गौर करने वाली बात है कि मणिपुर में 3 मई से हिंसा भड़की हुई है, यहां अभी तक 160 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि सैकड़ों लोग इस हिंसा में घायल हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications