यूपी में छठे फेज में 57 फीसदी, मणिपुर में पहले चरण में 84 प्रतिशत मतदान
उत्तर प्रदेश के छठे चरण के चुनाव में 57.03 फीसदी वोट पड़े। वहीं मणिपुर में मतदाताओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाया। मणिपुर में पहले चरण के लिए 84 फीसदी वोट पड़े।
नई दिल्ली। शनिवार को उत्तर प्रदेश में छठे चरण के लिए तो मणिपुर मे पहले चरण के लिए वोट डाले गए। उत्तर प्रदेश के छठे चरण में 57.03 फीसदी वोट पड़े। वहीं मणिपुर में मतदाताओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाया। मणिपुर में 84 फीसदी वोट पहले चरण के लिए पड़े। मणिपुर की इम्फाल ईस्ट सीट पर 87 फीसदी वोट पड़े।

मणिपुर में पहले चरण की 38 सीटों पर आज मतदान हुआ। पहले चरण में 167 उम्मीदवारों का भाग्य आज ईवीएम में बंद हो गया। पहले चरण में जिन इलाकों में मतदान है उनमें इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, बिष्णुपुर समेत कई पहाड़ी जिले भी शामिल हैं जिनमें चुराचांदपुर और कांगपोकपी शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश में छठे चरण में प्रदेश के सात जिलों की 49 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। जिन जिलों में मतदान हुआ, उनके नाम हैं...आजमगढ़, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज और मऊ। छठे चरण में जिन बड़े उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है उनमें मऊ सीट से बीएसपी के उम्मीदवार बाहुबली मुख्तार अंसारी, घोसी से उनके बेटे अब्बास अंसारी का नाम शामिल है। वहीं बीएसपी से बीजेपी में आए स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर भी जनता अपना अपना फैसला सुनाएगी।
पढ़ें- यूपी चुनाव: देखिए छठे चरण में वोटिंग की LIVE तस्वीरें












Click it and Unblock the Notifications