कोरोना प्रभावित दुनिया का तीसरा देश जरूर लेकिन भारत में 10 लाख लोगों पर सिर्फ 538 मरीज: हर्षवर्धन
नई दिल्ली। देश में बढ़ते कोरोना वायरस मामलो पर मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने लोगों को भयभीत ना होने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि हम टीवी पर देखते हैं कि भारत दुनिया का तीसरा कोरोना वायरस प्रभावित देश बन गया है। इस बात से कई लोग परेशान हैं लेकिन हमें इसे सही परिप्रेक्ष्य में देखना आवश्यक है। डॉ हर्षवर्धन कहते हैं कि हम दुनिया में दूसरी सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश हैं। हमारे देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या का औसत विश्व के संक्रमितों की दर से काफी कम है। बता दें कि आज स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की अध्यक्षता में कोरोना वायरस को लेकर दिल्ली में जीओएम की बैठक हुई।
Recommended Video

डॉ हर्षवर्धन ने कहा, भारत कोरोना संक्रमितों के मामले में दुनिया का तीसरा बड़ा देश जरूर बन गया है लेकिन अगर विश्व की तुलना में देखा जाए तो हमारे यहां संक्रमितों की दर कम है। हमारे मामले प्रति मिलियन 538 हैं, जबकि विश्व औसत 1,453 है। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने आगे कहा, विशेषज्ञों ने फिर कहा कि भारत में महामारी का कोई सामुदायिक प्रसारण नहीं है। कुछ ऐसे इलाके हैं जहां ट्रांसमिशन अधिक है लेकिन देश में कोरोना वायरस का कोई सामाजिक फैलाव नहीं है।
बता दें कि पूरे देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों की बात करें तो भारत में अब तक कोरोना के कुल केस 7,67,296 हो गए हैं। इसमें से 2,69,789 ऐक्टिव केस हैं जबकि 4,76,378 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। इस बीमारी से देश में अब तक 21,129 लोगों की मौत हुई है। जबकि बीते 24 घंटे में कोरोना के 24,879 नए केस सामने आए हैं और 487 लोगों की मौत हुई है।
यह भी पढ़ें: मोस्ट वांटेंड विकास दुबे को भी कोरोना का खतरा, मौत के डर से न्यूज चैनल के LIVE शो में कर सकता है सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications