विजय माल्या, नीरव मोदी समेत 51 लोग देश को 17900 करोड़ का चूना लगाकर भागे
Recommended Video

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक को हजारो करोड़ रुपए का चूना लगाकर फरार नीवर मोदी के खिलाफ सरकार की ओर से मंगलवार को राज्यसभा में जानकारी साझा की गई है। सरकार की ओर से वित्त राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने इस बाबत जानकारी देते हुए कहा कि आर्थिक अपराध करके देश छोड़कर भागने वाले कुल 51 लोगों ने देश के साथ 17900 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है। ठाकुर ने कहा कि सीबीआई ने बताया कि आजतक कुल 66 मामलों में 51 अपराधी फरार घोषित हैं जोकि देश छोड़कर भाग गए हैं।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सीबीआई ने जो रिपोर्ट दी है उसमे इन आरोपियों ने कुल 17947.11 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है। उन्होंने बताया कि सीबीआई सीबीआई ने तमाम सक्षम न्यायालय में इन अपराधियों के खिलाफ केस दायर किए हैं और मामलों की जांच कर रही है। इसके साथ ही 51 अपराधियों को लेकर हम प्रत्यर्पण अनुरोध पर भी काम कर रहे हैं जोकि अलग-अलग चरण पर लंबित हैं।
तमाम अन्य एजेंसियों की बात करें तो केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर बोर्ड और सीमा शुल्क विभाग ने छह आर्थिक अपराधियो के खिलाफ अपनी जो रिपोर्ट दी है उसके अनुसार ये ऐसे लोग हैं जो देश अवैध रूप से छोड़कर भागे हैं। अनुराग ठाकुर ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय न भगोड़े आर्थिक अपराधी अधिनियम 2018 के तहत सक्षम कोर्ट में 10 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बता दें कि नीरव मोदी, मेहुल चोकसी, विजय माल्या समेत तमाम बिजनेसमैन देश को चुना लगाकर फरार हो गए हैं। कई लोगों के प्रत्यर्पण के लिए इंटरपोल द्वारा रेड कॉर्नर रनोटिस भी जारी किए गए हैं। बता दें कि नीरव मोदी ग्रुप को 1381 लेटर्स ऑफ अंडरटेकिंग जारी किए गए थे जोकि 25000 करोड़ रुपए के थे वह फर्जी थे।












Click it and Unblock the Notifications