देश के 50,000 मुसलमानों ने शुरू किया ट्रिपल तलाक के खिलाफ कैंपेन
नई दिल्ली। देश के 50,000 मुस्लिम महिलाओं और पुरुषों ने ट्रिपल तलाक सिस्टम को खत्म करने के लिए एक ऑनलाइन पीटिशन पर साइन किए हैं। इस याचिका को भारतीय मुस्लिम महिला आंदोलन की ओर से शुरू किया गया है। संस्था की ख्वाहिश है कि राष्ट्रीय महिला आयोग से इसमें मामले में दखल करे।

कनार्टक से लेकर उत्तर प्रदेश तक के मुसलमान जुड़े
ऑनलाइन पीटिशन में ट्रिपल तलाक को कुरान के खिलाफ बताते हुए 'गैर-कुरानी चलन' करार दिया गया है। इस पीटिशन पर गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारंखंड, केरल और यूपी जैसे राज्यों में बसे मुसलमानों ने साइन किए हैं।
ट्रिपल तलाक पर बंटा मुसलमान समाज
वहीं ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और सुप्रीम कोर्ट की इस मामले पर तकरार के बाद मुस्लिम समाज बंटता नजर आ रहा है। जहां कट्टरपंथी संगठन इसे बरकरार रखना चाहते हैं, वहीं देश की 92 फीसदी से अधिक महिलाएं इसे पक्षपातपूर्ण और गलत चलन मानती हैं। ऑनलाइन याचिका देने वाले बीएमएमए का नेतृत्व मुसलमान महिलाएं ही कर रही हैं जो भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही हैं।
क्या है पाकिस्तान में हालात
पाकिस्तान जैसे कई मुस्लिम देशों में फटाफट तलाक को गैरकानूनी घोषित किया जा चुका है क्योंकि इस्लाम में भी नशे, गुस्से या किसी आवेश में आकर तलाक देने की मनाही है।












Click it and Unblock the Notifications