5 राज्यों में चुनाव का ऐलान: पदयात्रा और रोडशो पर EC की रोक, जानिए प्रचार में क्या-क्या रहेगा बैन?
5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान: पदयात्रा और रोडशो पर EC की रोक, जानिए प्रचार में क्या-क्या रहेगा बैन?
नई दिल्ली, 8 जनवरी: पांच राज्य में विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सुशील चंद्रा ने आज (8 जनवरी) आज प्रेस वार्ता कर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गोवा, पंजाब और मणिपुर में विधानसभा चुनावों की तारीखों की जानकारी दी। 10 फरवरी से मतदान का दौर शुरू होगा और 10 मार्च को मतगणना के साथ चुनाव खत्म होगा। कोरोना वायरस संक्रमण के बीच ये चुनाव हो रहा है, ऐसे में आयोग ने कई तरह के एहतियाती कदम उठाए हैं। चुनाव प्रचार के दौरान कई चीजें बैन रहेंगी।

चुनाव आयोग ने पांचों राज्यों में पदयात्रा और रोडशो पर 15 जनवरी तक पूरी तरह से रोक का ऐलान किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा, 15 जनवरी 2022 तक किसी भी रोड शो, पदयात्रा, साइकिल रैली, बाइक रैली और जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी।
समीक्षा के बाद आगे का फैसला
चुनाव आयोग ने कहा है कि 15 जनवरी के बाद प्रचार किस तरह से होगा, इसको लेकर स्थिति की समीक्षा की जाएगी और बाद में नए निर्देश जारी किए जाएंगे। आयोग ने कहा है कि राजनीतिक दल अपने प्रचार वर्चुअली ज्यादा करें।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि सभी चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों को फ्रंटलाइन वर्कर माना और सभी पात्र अधिकारियों को प्रीकोशनरी वैक्सीन डोज लगाई जाएगी। साथ ही 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग व्यक्ति और कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने बताया है कि पांच राज्यों के चुनाव में सर्विस मतदाता को मिलाकर 18.34 करोड़ मतदाता हिस्सा लेंगे जिनमें से 8.55 करोड़ महिला मतदाता हैं।
10 मार्च को आएंगे नतीजे
आयोग ने बताया है कि पांच राज्यों के चुनाव कुल सात चरणों में पूरे कराए जाएंगे। इसके बाद 10 मार्च को पांचों राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना होगी और नतीजों का ऐलान किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications