Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Assembly Election 2022 Results: पांचों राज्यों में कैसे रहे चुनाव परिणाम

नई दिल्ली, 11 मार्च। उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत पांच राज्य में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे अब घोषित हो चुके हैं। बीजेपी एक बार फिर यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में पूर्ण बहुमत से सरकार बना रही है। वहीं पंजाब में 'आप पार्टी' ने कांग्रेस का काम तमाम कर दिया है। उसने वहां पर प्रचंड जीत हासिल की है। चार राज्यों में शानदार प्रदर्शन के बाद बीजेपी खेमे में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई है, लगातार लाइव अपडेट के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Live: यहां देखें 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे

4:33 PM
Mar 11, 2022
पंजाब

16 मार्च को भगवंत मान मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

3:53 PM
Mar 11, 2022
मणिपुर

हम NPP के साथ कोई गठबंधन नहीं करने जा रहे हैं: सीएम एन बीरेन सिंह

3:53 PM
Mar 11, 2022
मणिपुर

मणिपुर में बीजेपी को पूर्ण बहुमत (32 सीटें) मिला है: मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह

मणिपुर में बीजेपी को पूर्ण बहुमत (32 सीटें) मिला है: मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह

3:21 PM
Mar 11, 2022

2017 में गोवा में बीजेपी ने 13 सीटें जीती थीं लेकिन अब हमने 20 सीटें जीती हैं. 2017 में हमें गोवा में 32% वोटिंग प्रतिशत मिला था लेकिन अब हमें लगभग 34% वोट मिला है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में हमें सत्ता में वापस लाने के लिए लोगों ने हमें सकारात्मक रूप से वोट दिया है: बीजेपी गोवा डेस्क प्रभारी सी टी रवि

3:20 PM
Mar 11, 2022

मान ने पैर छूकर केजरीवाल का आशीर्वाद लिया।

3:07 PM
Mar 11, 2022

अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे भगवंत मान।

3:03 PM
Mar 11, 2022
पंजाब

शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को कहा कि 'कल जो नतीजे आए हैं उसे हम स्वीकार करते हैं, हम परिणामों का आत्मनिरीक्षण करने के लिए बैठक करेंगे।'

शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को कहा कि 'कल जो नतीजे आए हैं उसे हम स्वीकार करते हैं, हम परिणामों का आत्मनिरीक्षण करने के लिए बैठक करेंगे।'

2:46 PM
Mar 11, 2022
उत्तराखंड

नया जनादेश मिल गया है, इस कालखंड का काम पूरा हुआ। मैंने माननीय राज्यपाल को अपने समेत पूरे मंत्रिमंडल का इस्तीफा दे दिया है।: उत्तराखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

2:24 PM
Mar 11, 2022
पंजाब

लोगों की आवाज़ में परमात्मा की आवाज़ है: वेरका में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू

2:22 PM
Mar 11, 2022

मेरा लक्ष्य पंजाब का उत्थान है। पंजाब के साथ खड़े हैं और खड़े रहेंगे: नवजोत सिंह सिद्धू

1:37 PM
Mar 11, 2022
पंजाब

हार और जीत जनता पर निर्भर करती है। कहीं कोई कमी रह गई होगी चाहे वो पिताजी हों या पार्टी के अन्य शीर्ष नेता हों। जिसके कारण हमें ये परिणाम देखने को मिला: संघमित्रा मौर्य

1:27 PM
Mar 11, 2022

सुप्रीमो मायावती और ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी को 'भारत रत्न' देने की मांग की।

12:59 PM
Mar 11, 2022
गुजरात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधीनगर के बीजेपी कार्यालय पहुंचे।

12:32 PM
Mar 11, 2022
दिल्ली

अगर हम चुनाव आयोग पर दबाव डालकर चुनाव रद्द कराते हैं, इससे चुनाव आयोग कमजोर होता है और देश कमजोर होता है: दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल

12:30 PM
Mar 11, 2022

प्रशांत किशोर ने इन नतीजों को देखकर कहा है कि, भारत के लिए असली लड़ाई 2024 में लड़ी जाएगी और भविष्य का निर्धारण भी तभी होगा।

12:16 PM
Mar 11, 2022

बीजेपी की जीत से उत्साहित कार्यकर्ता इस रोड शो के दौरान ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता’ की जय के नारे लगा रहे हैं।

12:16 PM
Mar 11, 2022

अहमदाबाद एयरपोर्ट से लेकर बीजेपी दफ्तर तक पीएम मोदी का मेगा रोड शो किया जा रहा है।

12:15 PM
Mar 11, 2022
गोवा

देवेंद्र फडणवीस ने कहा -'अब सेना का मतलब शिव सेना नहीं बल्की बीजेपी की सेना है।'

11:43 AM
Mar 11, 2022
गुजरात

प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद में रोड शो कर रहे हैं।

11:06 AM
Mar 11, 2022

4 राज्यों में भाजपा की जीत के बाद भाजपा के गोवा प्रभारी देवेंद्र फडणवीस का पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

11:04 AM
Mar 11, 2022

4 राज्यों में बीजेपी की जीत होने पर मुंबई के पार्टी कार्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ता जश्न मनाते हुए दिखे।

BJP workers celebrate outside the party office in Mumbai, Maharashtra, as the party sweeps #AssemblyElections2022 in 4 states of Manipur, Uttarakhand, Uttar Pradesh, & Goa. pic.twitter.com/2qJFpS1TuO

— ANI (@ANI) March 11, 2022
10:40 AM
Mar 11, 2022
उत्तर प्रदेश

सही कारणों को समझकर और सबक सीखकर हमें अपनी पार्टी को आगे बढ़ाना है और आगे चलकर सत्ता में जरूर आना है: बसपा प्रमुख मायावती

10:32 AM
Mar 11, 2022
उत्तर प्रदेश

मुस्लिम समाज बसपा के साथ तो लगा रहा परन्तु इनका पूरा वोट समाजवादी पार्टी की तरफ सिफ्ट कर गया, इससे बसपा को भारी नुकसान हुआ: मायावती

10:14 AM
Mar 11, 2022
उत्तर प्रदेश

हार के बाद बोलीं मायावती-'उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बसपा की उम्मीद के विपरीत जो नतीजे आए हैं, उससे घबराकर व निराश होकर पार्टी के लोगों को टूटना नहीं है'

9:57 AM
Mar 11, 2022
उत्तर प्रदेश

यूपी के चुनावी नतीजों से एक बात साफ हुई है कि बीजेपी को सभी वर्गों का वोट मिला और इसका फायदा पार्टी को मिला।

9:40 AM
Mar 11, 2022
पंजाब

आज 11.30 बजे होगी पंजाब कैबिनेट की बैठक, आधिकारिक तौर पर इस्तीफा देंगे CM चन्नी।

9:21 AM
Mar 11, 2022
पंजाब

कल मैं माननीय राज्यपाल से मुलाकात करूंगा, आज उनसे मुलाकात का समय लिया जाएगा: पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान, संगरूर

9:21 AM
Mar 11, 2022
पंजाब

मैं, हमारे राष्ट्रीय संयोजन से मुलाकात करने जा रहा हूं। खटकर कलां में शपथ लेंगे । आज शाम तक बता देंगे कि शपथ ग्रहण कब होगा: भगवंत मान

9:13 AM
Mar 11, 2022

पांच राज्यों के चुनाव में कांग्रेस की हालत काफी बुरी रही है, ऐसे में एक बार फिर से पार्टी के अंदर काफी लोग नाराज भी चल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिकपार्टी में बागी नेताओं के गुट G-23 नेता आज बैठक कर सकते हैं।

8:53 AM
Mar 11, 2022
उत्तर प्रदेश

हार के बाद पहली बार बोले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। उन्होंने कहा कि उप्र की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी व मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद! हमने दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है। भाजपा का ये घटाव निरंतर जारी रहेगा।आधे से ज़्यादा भ्रम और छलावा दूर हो गया है बाकी कुछ दिनों में हो जाएगा। जनहित का संघर्ष जीतेगा!

READ MORE

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+