असम में बड़ा हादसा: नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
असम। असम के शिवसागर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। दिखोव नदी में एक कार के गिरने से उसमें सवार एक हीपरिवार के पांच लोगों के डूब कर मरने की आशंका है। स्थानीय मीडिया से मिली रिपोर्ट के मुताबिक कार शनिवार शाम लगभग सात बजे दिखोव नदी में गिर गया जिससे उसमें सवार पांच लोग डूब गए।

हादसे के समय चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग उन्हें बचाने पहुंचे लेकिन नदी का बहाव इतना तेज था कि किसी को निकाला नहीं जा सका। आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम ने भी शनिवार को परिवार के सदस्यों का पता लगाने में जुटे रहे लेकिन वे नाकाम रहें। आशंका जताई जा रही है कि सभी पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications