आंध्र प्रदेश में पांच लोगों की ट्रेन की टक्कर से मौत
हैदराबाद, 12 अप्रैल। आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा सामने आया है, यहां पांच लोगों की ट्रेन से कटने से मौत हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार श्रीकाकुलम जिले के बटुवा गांव में यह हादसा हुआ है। श्रीकाकुलम की एसपी राधिका ने बताया कि 11 अप्रैल की रात में यह हादसा हुआ है। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Recommended Video

पुलिस ने बताया कि गुवाहाटी जाने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस जब तकनीकी खामी के चलते ट्रैक पर कुछ देर के लिए रुकी तो कुछ यात्री ट्रेन से नीचे उतर गए थे। इस दौरान कोणार्क एक्सप्रेस दूसरी दिशा से काफी तेजी से आ रही थी जोकि इन यात्रियों को रौंदते हुए निकल गई। श्रीकाकुलम की एसपी ने बताया कि गुवाहाटी एक्सप्रेस की किसी ने चेन खींच दी थी, जिसकी वजह से ट्रेन रुक गई थी, जिसके बाद पांच लोग ट्रेन से नीचे उतरकर ट्रैक पर खड़े ते। उसी समय कोणार्क एक्सप्रेस बगल के ट्रैक पर आ गई और इन लोगों की मौके पर ट्रेन की टक्कर से मौत हो गई।
मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने इस हादसे पर दुख जाहिर किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार जगन मोहन रेड्डी ने मृतकों के परिजनों के प्रति शोक जाहिर किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह हालात पर नजर बनाए रखें और घायलों को हर संभव मदद मुहैया कराएं. मुख्यमंत्री को इस हादसे की जानकारी दे दी गई है और वह खुद इस हादसे के बाद राहत व बचाव कार्य पर नजर रख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications