छत्तीसगढ़: बारातियों से भरी वैन बस से टकराई, 5 लोगों की मौत

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं। बस और वैन कार की टक्‍कर में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो लोगों की अस्‍पताल ले जाते समय रास्‍ते में मौत हो गई। इस दुर्घटना में घायल लोगों को राजपुर के स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

accidnet

जानकारी के अनुसार सड़क हादसा बलरामपुर के परसागुडी में हुआ। बरातियों से भरी वैन और बस के बीच सीधी भिड़ंत हुए जिसमें वैन में बैठे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि वैन बरातियों को लेकर शंकरगढ़ की तरफ से जा रही थी, तभी सामने से आ रही बस से वैन टक्करा गई। वहीं इस सड़क हादसे में बस में सवार लोगों को भी चोटें आई हैं , लेकिन किसी की हालत गंभीर नहीं हैं।

प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक, वैन की स्पीड काफी तेज था जिस कारण से वैन का चालक मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा । इसी दौरान वैन सामने से आ रही बस से टकरा गई। दुर्घटना में वैन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गई। सड़कों पर चीख पुकार मच गई।

ये भी पढ़ें- मां के आंचल से लिपटकर सोई थी बच्ची, सुबह इस हाल में देखकर सन्न रह गया परिवार

ये भी पढ़ें- पिता लालू की गैर-मौजूदगी में हुई तेज प्रताप यादव की सगाई, देखिए पहली तस्वीरें

ये भी पढ़ें- होटल में अंतरंग मिले जोड़े, मायके आई दो बच्‍चों की मां भी थी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+