आज शाम 5 बजे से बंद हो जाएगा चौथे चरण के प्रचार का शोर-गुल

पटना (मुकुंद सिहं)।बिहार चुनाव के चौथे चरण के प्रचार-प्रसार का शोर गुल आज 5बजे से थम जाएगा। चौथे चरण के सात जिलों की 55 विधानसभा सीट गोपालगंज, सीवान, पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर के लिए एक नवम्बर को मतदान होगा।

वहीं चौथे चरण में कुल 776 उम्मीवार अपना किस्मत आजमा रहे हैं। आयोग ने चुनाव प्रचार का शोर थमने के साथ नेपाल बोर्डर और इंटरस्टेट बोर्डर सील करने का निर्देश दिया है. इसके साथ आयोग ने दावा किया है कि 90 प्रतिशत मतदाताओं को वोटर पर्ची बांट दिया गया है ।

चौथे चरण के विधानसभा चुनाव को लेकर आठ विधानसभा क्षेत्रों प. चंपारण के रामनगर, बाल्मिकिनगर, पूर्वी चंपारण के मधुबन, चिरैया और ढाका, मुजफ्फरपुर के मीनापुर, पारू और साहेबगंज में सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक तथा चार विधानसभा क्षेत्रो शिवहर, सीतामढ़ी के रीगा, रुन्नीसैदपुर, और बेलसंड में सुबह सात से शाम तीन बजे तक मतदान होगा. बाकी के सभी 43 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात से शाम पांच बजे तक मदतान होगा।

चुनाव आयोग के अनुसार चौथे चरण के चुनाव में 18-19 साल के उम्र के 4 लाख 71 हजार युवा मतदाता पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें से दो लाख 93 हजार पुरुष और एक लाख 77 हजार 500 महिलाएं हैं जबकि 70 अन्य कैटेगरी में शामिल हैं।

आपको बताते चले कि पहले और दूसरे चरण के बीच चार दिनों का अंतर था वहीं तीसरे और चौथे चरण के बीच तीन दिन एवं चौथे और पांचवें चरण के चुनाव के बीच चार दिनों का अंतर है. सिर्फ दशहरा और मुहर्रम के कारण दूसरे व तीसरे चरण के चुनाव के बीच राजनीतिक पार्टियों को 12 दिनों के चुनाव प्रचार का मौका मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+