48 घंटे और पांच शहादत के बाद भी पंपोर में जारी एनकाउंटर

श्रीनगर। शनिवार से जम्‍मू कश्‍मीर के पंपोर में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी जंग 48 घंटे से ज्‍यादा का समय बीत जाने के बाद भी खत्‍म होने का नाम नहीं ले रही है।

pampore-encounter-indian-army-crpf

शनिवार को सीआरपीएफ के एक काफिले पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। इसके बाद सेना और सीआरपीफ ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।

कैप्टन तुषार का आखिर व्हाट्सएप स्टेटस

शनिवार को श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे पर यह हमला हुआ था। अब तक इंडियन आर्मी के दो कैप्‍टन और एक जवान समेत सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो चुके हैं।

जबकि एक आतंकी के मारे जाने की खबरें हैं। सेना ने आतंकी के मारे जाने की पुष्टि की है। जबकि तीन-चार आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि यह ऑपरेशन अभी और खिंच सकता है।

कैप्टन पवन को चाहिए थी सिर्फ रजाई

रविवार देर शाम को इस एनकाउंटर में कैप्टन तुषार महाजन के शहीद होने की पुष्टि हुई थी। आतंकी ईडीआई बिल्डिंग में छिपे हुए हैं। आतंकी लगातार सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर रहे हैं। अब तक 10 नागरिकों के भी घायल होने की खबरें हैं।

यह हमला शनिवार को दोपहर 3:30 बजे हुआ था और इसे रात में रोक दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+