देशभर के 400 रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प, प्रस्ताव को पीएम ने दी मंजूरी
नई दिल्ली। भारतीय रेल की दिशा और दशा बदलने के लिए मोदी सरकार ने कमर कस ली है। देशभर के तकरीबन 400 रेलवे स्टेशनों का विकास करने के प्रस्ताव को मोदी सरकार ने मंजूरी दे दी है।
पीएम मोदी की अध्य़क्षता में हुई मंत्रीमंडल की बैठक में इन रेलवे स्टेशनो के विकास के लिए मंजूरी बनी। वहीं जिन रेलवे स्टेशनों का विकास किया जाएगा उन्हें श्रेणीबद्ध किया गया है।
जानें कंफर्म तत्काल टिकट पाने का फूलप्रूफ तरीका
सभी रेलवे स्टेशनों को ए-1 और ए श्रेणी में बांटा गया है। इनमें महानगरों, बड़े शहरों, तीर्थस्थलों और बड़े पर्यटन केंद्रों के स्टेशन शामिल हैं। इन रेलवे स्टेशनों के विकास के लिए निजी कंपनियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी हैं जिन्होंने इस प्रोजेक्ट में रूचि दिखायी ती।













Click it and Unblock the Notifications