सुशील कुमार शिंदे के घर के बाहर बाईकर्स का हुड़दंग, 400 हिरासत में

ये मामला देश के गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के घर के बाहर का है जहां बिना हेलमेट के बाइक पर हंगामा कर रहे करीब 400 से ज्यादा युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस तुगलक रोड थाने ले गई। पुलिस ने करीब 250 बाइक्स को भी जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रात करीब 1 बजे पुलिस ने इंडिया गेट पर जांच अभियान चलाया और कई मोटरसाइकिल सवारों पर जुर्माना लगाया।
उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली) एसबीएस त्यागी ने कहा, कुल 288 वाहनों की जांच की गई जिसमें 36 कैब और 237 बाइक शामिल थीं। हंगामा कर युवकों को पहले पुलिस की ओर से चेतावनी दी गई, लेकिन बाइकर्स जब नहीं माने तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। हालांकि युवक खुद को बेकसूर बताते रहे।
खबर ये है कि हिरासत में लिए गये बाईकर्स ने जब अपने बचाव में कुछ कहना चाहा तो पुलिस उग्र हो गई और उनकी पिटाई कर दी। अब लेकिन सवाल ये है कि पुलिस ने जिस तरीके से इनकी पिटाई की क्या वो जायज है? क्या पुलिस वालों ने कानून अपने हाथ में नहीं लिया? अगर ये कोई गैरकानूनी काम कर रहे थे तो हिरासत में लेने की जगह बीच सड़क पर इनकी पिटाई क्यों की गई? आपको बताते चलें कि जिन लोगों की बाइक पुलिस ने जब्त की है वो नवरात्रि की पूजा से लौट रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications