दाऊद के राइट हैंड छोटा शकील ने दी छोटा राजन को मारने की सुपारी, 4 शूटर गिरफ्तार
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली पुलिस ने चार सुपारी किलर्स को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक इन सुपारी किलर्स को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम राइट हैंड छोटा शकील ने गैंगस्टर छोटा राजन को मारने के लिए भेजा था। आपको बता दें कि छोटा राजन इन दिनों तिहाड़ जेल में बंद है। पिछले साल सितंबर में इंडोनेशिया से गिरफ्तार किए गए छोटा राजन को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है और यह धमकियां छोटा शकील की तरफ से ही मिल रही हैं। गिरफ्तारी पर आखिर क्यों खुश था छोटा राजन और दुखी था दाऊद इब्राहिम

पुलिस के मुताबिक इनके पास से कारतूस भी बरामद हुए हैं। आरोपियों के नाम यूनुस, मनीष, रॉजर और जुनैद हैं। पुलिस ने बताया कि छोटा राजन की कोर्ट में पेशी तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए होती है। ऐसे में उसे मार पाना मुश्किल है। फिलहाल पुलिस ने तिहाड़ जेल प्रशासन को छोटा राजन की सुरक्षा और बढ़ाने को कहा है।












Click it and Unblock the Notifications