गिरफ्तारी पर आखिर क्यों खुश था छोटा राजन और दुखी था दाऊद इब्राहिम
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। जो पिछले दो दशक से ज्यादा समय से पुलिस की आंख में धूल झोंक फरारी काट रहा था वो गिरफ्तार होने के बाद बेहद खुश था। जी हां हम बात कर रहे हैं मोस्टवांटेड डॉन छोटा राजन की जिसे रविवार को इंडोनेशिया के बाली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है।

अगर छोटा राजन खुद गिरफ्तार होना चाहता था तो इसके पीछे का कारण उसकी बिगड़ती तबीयत हो सकती है। आपको बता दें कि छोटा राजन की तबीयत अब बहुत खराब रहती है और उसे रोज मेडिकल चेकअप के लिए जाना पड़ता है। वहीं उसकी उम्र भी अधिकर हो गई और प्रमुख सहयोगी उससे अलग हो गये हैं। सहयोगियों के अलग होने के कारण छोटा राजन की ताकत कम हो गई है। छोटा राजन को दाऊद इब्राहिम से जान का खतरा है और खराब तबीयत के चलते उसे बचकर भागने में परेशानी होती है।
दाऊद नहीं चाहता था कि गिरफ्तार हो उसका जानी दुश्मन छोटा राजन
छोटा राजन की गिरफ्तारी की खबर से अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को धक्का लगा है। ऐसा इसलिए क्योंकि दाऊद राजन को मारना चाहता था। बात अगर सिर्फ गिरफ्तार करवाने की होती तो दाऊद के पास सितंबर 2000 में बैंकॉक में और 2014 में ऑस्ट्रेलिया में मौके मिले थे लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications