कोहरे के कारण विमान सेवाएं बाधित, ठिठुर रहा है उत्तर भारत

यूपी के कई शहरों में आज की सुबह घने कोहरे से हुई है। राज्य के कई हिस्सों में कोहरा की चादर छाई हुई है।

नई दिल्ली। पूरा उत्तर भारत इस समय घने कोहरे की चपेट में हैं तो वहीं दिल्ली वालों की आज की सुबह कोहरे की काली चादर के बीच में हुई है। कोहरे के कारण दिल्ली आने/जाने वाली 4 अंतरराष्ट्रीय और 8 घरेलू फ्लाइट्स काफी देरी से चल रही हैं।

लखनऊ और पटना के आसपास के क्षेत्रों में धुंध छाई हुई है। गुरूवार को गया का न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 8.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक अगले एक-दो दिनों तक रात को कोहरा छाया रहेगा तथा दिन चढ़ने के बाद धूप निकलेगी। रात और सुबह में पछुआ हवा से सर्दी बढ़ेगी।

हिमाचल व जम्मू कश्मीर में हुई बर्फबारी का असर

तो वहीं यूपी कई हिस्सों में कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान ठिठुरन बने रहने के साथ और कोहरा छाने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल व जम्मू कश्मीर में हुई बर्फबारी का राज्य के अधिकांश हिस्सों पर असर हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+