कोहरे के कारण विमान सेवाएं बाधित, यूपी में हो सकती है बारिश

कोहरे की वजह से दिल्ली आने/जाने वाली 9 अंतरराष्ट्रीय और 8 घरेलू फ्लाइट्स काफी देरी से चल रही हैं।

दिल्ली। राजधानी समेत पूरा उत्तर भारत इस समय कड़कड़ाती ठंड की चपेट में है, यातायात सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हैं, आज कोहरे की वजह से दिल्ली आने/जाने वाली 9 अंतरराष्ट्रीय और 8 घरेलू फ्लाइट्स काफी देरी से चल रही हैं तो वहीं दूसरी ओर मौसम को देखते हुए एक डोमेस्टिक फ्लाइट को कैंसल किया गया है।

Delhi, Bihar, East Uttar Pradesh residents woke up to a foggy morning

राजधानी लखनऊ व उसके आसपास के इलाकों में बढ़ी ठंड

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व उसके आसपास के इलाकों में पुरवा हवाओं की वजह से मौसम में बदलाव आ गया है। आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं, मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले दो दिनों तक रह सकता है और बारिश भी हो सकती है। इससे कोहरा और घना हो सकता है।

ठिठुर रहा है उत्तर भारत

बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में चक्रवाती परिस्थति बन रही है। इसके चलते कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

मप्र में कोहरा छाया

आज सुबह भोपाल में भी घना कोहरा छाने से जिंदगी की रफ्तार पर असर पड़ा, वहीं सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में बने ऊपरी चक्रवात के कारण राज्य का मौसम बदला है और कोहरा छाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+