पश्चिम बंगाल में समुद्र तट पर मृत मिली विशालकाय व्हेल, शरीर पर गंभीर चोट

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में समुद्र तट पर 36 फीट लंबी व्हेल मछली पाई गई है, यह मछली मृत अवस्था में यहां पाई गई है। जानकारी के अनुसार यह मछली मंदारमणि समुद्र तट पर मिली है। तट पर व्हेल मछली को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और लोगों के भीतर इसे देखने की उत्सुकता है। हालांकि यह साफ नहीं हो सका है कि आखिर इस मछली की मौत कैसे हुई है। इस बात की जांच हो रही है कि इस मछली को किसी ने मारा है या फिर यह किसी दुर्घटना का शिकार हुी है। मौके पर मिदनापुर के वन्यजीव और मत्स्य विभाग के अधिकारी पहुंच गए हैं।

whale
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब कोई व्हेल मछली तट पर मिली है। लोगों का कहना है कि जो व्हेल मछली यहां देखी गई है उसका सिर खून से लथपथ है और पूंछ पर चोट के निशान हैं। लोगों ने इस विशालकाय मछली की मौत पर सोशल मीडिया पर दुख जाहिर किया है और नाराजगी भी जताई है। बता दें कि जिस जगह पर यह मछली पाई गई है, वह पर्यटक स्थल है, लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से फिलहाल पर्यटकों को यहां आने पर पाबंदी है।

विशालकाय मछली के बारे में जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और मत्स्य विभाग के अधिकारी पहुंच गए हैं और विशेषज्ञ मछली के शव का परीक्षण कर उसकी मौत की वजह की वजह की जानकारी हासिल कर रहे हैं। इससे पहले 22 मई को 40 फीट लंबी व्हेल मछली गहिरमथा तट पर आ गई थी। यह मछली भी मरी हुई थी और उसके शरीर पर चोट के निशान थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+