पुणे:फ्लोरा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कुसगांव की 31 छात्राओं को हुई फूड पॉइजनिंग, अस्पताल में की गई भर्ती
पुणे, 28 दिसंबर। महाराष्ट्र में कोरोना के नए वेरिएंट और कोविड के बढ़ते केसों के बीच बड़ी खबर सामने आई है। पुणे के फ्लोरा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कुसगांव में नव गुरुकुल प्रशिक्षण केंद्र की 31 छात्राएं फूड पॉइजनिंग के कारण अस्पताल में भर्ती हैं।

25 दिसंबर को एक पार्टी में छात्रों ने खाना खाया और कल से ही उनकी तबीयत खराब होने की शिकायत कर रही थी। ये जानकारी पुणे की श्राोर तहसील के बीडीओ विशाल तनपुरे ने मंगलवार को दी।सभी छात्राओं की हालत स्थिर हैं और वो सभी डॉक्टरों की निगरानी में हैं। स्थानीय प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और मौके से भोजन और पानी के नमूने लेने के लिए टीम भेजी है!
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, जिनके "गो कोरोना, कोरोना गो" मंत्र ने इस साल की शुरुआत में सभी का ध्यान आकर्षित किया था अब नए कोरोनोवायरस स्ट्रेन का "मुकाबला" करने के लिए वो नया नारा लेकर आए हैं वो है "नो कोरोना, कोरोना नो"।
अठालवे ने प्रेस कान्फ्रेंस में कहा "पहले मैंने 'गो कोरोना, कोरोना गो' का नारा दिया था और अब कोरोना जा रहा है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के प्रमुख ने पुणे में पत्रकारों से कहा नए कोरोनावायरस स्ट्रेन में मैं 'नो कोरोना, कोरोना नो' का नारा देता हूं।
बता दें फरवरी में 2021 में अठावले का एक चीनी राजनयिक और बौद्ध भिक्षुओं के साथ एक प्रार्थना सभा में "गो कोरोना, गो कोरोना" का नारा दिया था। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। कथित तौर पर वीडियो को चीन में कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए प्रार्थना सत्र के दौरान 20 फरवरी को गेटवे ऑफ इंडिया पर शूट किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications