यूपी में फेक एनकाउंटर की खबर पर तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
आगरा। उत्तर प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने के लिए सरकार अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। हाल ही में एक समाचर चैनल ने यूपी पुलिस द्वारा फर्जी एनकाउंटर करने का खुलासा किया है। समाचार चैनल द्वारा किए गए स्टिंग में पता चला है कि, राज्य की पुलिस पैसै लेकर एनकाउंटर कर रही है। पुलिसकर्मी प्रमोशन और मेडल के लिए गलत तरीके से एनकाउंटर कर रहे हैं। पैसे लेकर एनकाउंटर करने के स्टिंग ऑपरेशन से हड़कंप मच गया है। डीजीपी के निर्देश पर तीनों आरोपी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबित होनेवालों में आगरा के बसई जगनेर थाने के कोतवाल जगदंबा प्रसाद, दारोगा बलवीर सिंह और आगरा के ही चित्राहाट थाने में तैनात दारोगा सर्वेश सिंह हैं।

बैंक में लूट होने दो ... ठोंक देंगे
यूपी में योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद यूपी पुलिस 1500 से अधिक एनकाउंटर कर चुकी है। इन एनकाउंटर में लगभग 60 लोग मारे गए हैं, जबकि 400 से आसपास पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। अकेले आगरा जोन की पुलिस 400 एनकाउंटर कर चुकी है। आगरा के चित्रहाट थाने के सब इंस्पेक्टर सर्वेश कुमार 8 लाख रुपए में फर्जी एनकाउंटर के लिए तैयार हो जाते हैं। वह कहते हैं कि, कहीं बैंक में लूटपाट होने दो... ठोक देंगे।

बिना कप्तान की सहमति से एनकाउंटर नहीं होता
आगरा जिले के बसेई जगनेर थाना प्रभारी जगदंबा सिंह कैमरे पर यह बोलते हुए देखे जा रहे हैं कि, थाना का चार्ज पाने के लिए कोई कुछ भी कर सकता है। हत्या कर सकता है। पैसे दे सकता है। अपने पावर का गलत इस्तेमाल कर सकता है। यूपी पुलिस दुनिया की सबसे ताकतवर पुलिस है। जो चाहे कर सकती है। हम एनकाउंटर तक कर देते हैं। यूपी में पॉवर का दुरूपयोग आम बात है। एनकाउंटर में कौन हिस्सा लेगा, इसकी जानकारी हमारे एसपी को होती है। बिना कप्तान की सहमति से एनकाउंटर नहीं होता।

शहर में पोस्टिंग के लिए कर रहे हैं एनकाउंटर
वहीं बसेई थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर बलवीर सिंह वीडियों में अपने ट्रांसफर के लिए कुछ भी करने के लिए कहते सुने जा सकते हैं। सब इंस्पेक्टर ने कहा कि, मैं शहरी क्षेत्र में पोस्टिंग के लिए फर्जी एनकाउंटर तक करने को तैयार हूं। बदमाश को पकड़ कर गुप्त जगह रखा जाएगा। कोई जान भी नहीं पाएगा। समय आने पर उसे मार देंगे।
-
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट?












Click it and Unblock the Notifications