दिल्ली: एक ही परिवार के 3 लोगों की ट्रेन से कटकर मौत, 2 जख्मी
नई दिल्ली। दिल्ली के शिवाजी ब्रिज और तिलक ब्रिज स्टेशन के बीच एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। मंगलवार को शिवाजी ब्रिज और तिलक ब्रिज स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 2 लोगों के घायल होने की भी खबर है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वे लोग एक ही परिवार से थे जो कि बिहार के भागलपुर के रहने वाले थे। हादसे की जानकारी सामने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार हुए परिवार बहादुरगढ़ की ट्रेन पकड़ने के लिए शिवाजी ब्रिज स्टेशन की ओर ट्रैक के बगल चलते हुए जा रहा था। तभी नई दिल्ली की तरफ से तेज गति से ट्रेन गुजरी। परिवार में पांच लोग थे। दो लोग घायल हो गए वहीं तीन की जान चली गई। घायलों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि अरुण कुमार बहादुरगढ़ की फैक्ट्री में काम करते थे। वह पत्नी शांति देवी, बेटी नीतू (8 साल), भाभी अलका और उनकी बेटी प्रिया के साथ रेलवे ट्रैक के किनारे चल रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। शांति देवी और नीतू घायल हुई हैं जबकि बाकी सदस्यों की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications