छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा-सुकमा बॉर्डर पर एनकाउंटर में तीन नक्सली ढेर, एक जवान जख्मी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा-सुकमा बॉर्डर पर हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के पास से .303 की रायफल, तमंचे, कई कारतूस और दूसरे सामान जब्त किए हैं। एनकाउंटर में कांस्टेबल हीरेंद्र पुजारी को भी गोली लगी है। जख्मी जवान की हालत स्थिर बताई गई है।

दंतेवाडा पुलिस ने बताया है कि मुठभेड़ जिले के कटेकल्याण थानाक्षेत्र में हुई है। यहां जिला बल और डीआरजी की ज्वाइंट टीम गश्त मके लिए गई थी, तभी पेदाडब्बा गांव के जंगल में पहुंचने पर नक्सलियों ने बारूदी सुरंग विस्फोट किया और पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। जिसका सुरक्षाबलों ने भी जवाब दिया और तीन नक्सलियों को मार गिराया।












Click it and Unblock the Notifications