मोदी की जम्‍मू-कश्‍मीर यात्रा से पहले घुसपैठ की फिराक में थे आतंकी, सेना ने मार गिराया

Three intruders killed in Jammu and Kashmir
जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार सुबह नियंत्रण रेखा (एलओसी) में घुसपैठ करने की नापाक कोशिश करने के दौरान तीन घुसपैठियों को मार गिराया गया। यहां पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सेना और हथियारों से लबरेज घुसपैठियों में मुठभेड़ जारी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज (गुरुवार) सुबह पुंछ के बलनोई (मेंधर) इलाके में एलओसी पर सैनिकों और सशस्त्र घुसपैठियों के एक समूह के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। उन्होंने बताया कि सैनिकों ने इलाके में घुसपैठियों का एक समूह देखा।

सैनिकों ने उन्हें ललकारा, जिस पर उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई जो अभी तक चल रही है। गुरुवार को हुई घुसपैठ की यह कोशिश उस समय हुई है, जब एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक दिवसीय यात्रा पर जम्मू एवं कश्मीर आना है। मोदी को घाटी के सीमावर्ती शहर उरई में एक पनबिजली परियोजना का उद्घाटन करना है। उल्‍लेखनीय है कि नरेन्‍द्र मोदी की यात्रा से पहले, नियंत्रण रेखा पर 24 घंटे से भी कम समय में कृष्णाघाटी सेक्टर में पाक स्थित आतंकवादियों की घुसपैठ की यह दूसरी कोशिश थी।

इसी इलाके में सैनिकों ने कल रात भी घुसपैठ की कोशिश नाकाम की थी। पिछले एक सप्ताह में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम के उल्लंघन और घुसपैठ की कोशिशें हुई थीं। गत 30 जून और 1 जुलाई की मध्यरात्रि को पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले के मेंढर उप सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की थी। इस गोलीबारी का जवाब भारतीय सेना जमकर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+