‘आप’ के 3 सांसद बनाएंगे नई पार्टी, हुए बागी

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई में कलह कलेश से लेकर अनुशासनहीनता अपने चरम पर है। पिछले लोकसभा चुनावों में वहां से आप के चार सांसद चुने गए थे। आप के नेता दावा करते रहे हैं कि पंजाब में अगली सरकार उनकी बनेगी। पर अब तो लगता है कि पंजाब से आप के चार में से तीन सांसद अपनी नई पार्टी बना लेंगे।

अपने हिसाब से चलते

अब ताजा हाल ये है कि पंजाब से आप के चार में से तीन सांसद अपने हिसाब से चल रहे हैं। ये है पटियाला से सांसद धर्मवीर गांधी, फतेगढ़ से हरनेद्र सिंह खालसा तथा फरीदकोट के सांसद साधु सिंह।

नाराज आला कमान से

ये पार्टी आलाकमान से तब से नाराज हैं जब से योगेन्द्र यादव तथा प्रशांत भूषण को पार्टी से निकाला गया है। ये आप की दिल्ली में होने वाली बैठकों में भी भाग नहीं लेते। गांधी तो खुलकर यादव के साथ हैं।

प्रशांत और योगेंद्र की वापसी चाहते हैं केजरीवाल

मान हैं केजरी के साथ

हां, भगवंत मान अब भी केजरीवाल के साथ हैं। वे स्टैंड अप कामेडियन रहे हैं। वे अब लोकसभा को भी लगता है कि वे अपने कामेडी शो का स्टेज ही समझने लगे हैं। कुछ समय पहले लोकसभा में पंजाब में भूजल के लगातार गिरने पर बीते दिनों हुई बहस में भाग लेते हुए मान साहब कहने लगे कि वहां पर हालात बहुत खराब हो गए हैं। वहां पर प्रदूषित जल में यूरेनियम भी मिलता है। उनके इस दावे से सारा सदन सकते में आ गया।

जानकारों का कहना है कि आप के बागी सांसदों के साथ यादव तथा भूषण हैं। इनकी बैठकें जारी हैं। आम आदमी पार्टी के बागियों की एक बैठक चंडीगढ़ में कुछ समय पहले हुई थी। बैठक को योगेन्द्र यादव और पटियाला से पार्टी सांसद धर्मवीर गांधी ने संबोधित किया था। सूत्रों का कहना है कि पंजाब के तीनों बागी सांसद केजरीवाल एंड पार्टी के लिए सिरदर्द बन चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+