बालाकोट में भारत पर हमले के लिए तैयार हो रहे हैं जैश के 27 आतंकी, इंटेलीजेंस रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Recommended Video

    Pakistan के Balakot में 27 आतंकियों की हो रही Training, India पर हमले की साजिश? | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्‍ली। पिछले वर्ष 26 फरवरी को इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) ने पाकिस्‍तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्‍मद के जिस अड्डे को निशाना बनाया था, वहां पर अब फिर से आतंकियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। इंटेलीजेंस रिपोर्ट के हवाले से हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। अखबार ने लिखा है कि जैश के 27 आतंकियों को यहां पर भारत पर हमले के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। पिछले वर्ष 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत की तरफ से जवाबी कार्रवाई हुई थी। इस कार्रवाई में जैश के बालाकोट पर हवाई हमले किए गए थे।

    jaish-centre-100

    इस हफ्ते पूरी होगी ट्रेनिंग

    जैश ए मोहम्‍मद का मुखिया इस समय मौलाना मसूद अजहर का भाई युसूफ अजहर है। बताया जा रहा है कि युसूफ 27 आतंकियों को ट्रेनिंग दे रहा है और उन्‍हें भारत पर हमला करने के लिए तैयार किया जा रहा है। बालाकोट में जैश का वह अड्डा है जहां पर बड़े पैमाने पर आत्‍मघाती हमलावर तैयार किए जाते हैं। सूत्रों की ओर से बताया गया है कि ट्रेनिंग हासिल करने वाले आठ आतंकी पीओके से हैं। इन्‍हें पाकिस्‍तान के पंजाब और अफगानिस्‍तान से आए तीन आतंकी बतौर इंस्‍ट्रक्‍टर ट्रेनिंग दे रहे हैं। इंटेलीजेंस ऑफिसर्स की मानें तो इस हफ्ते तक इनकी ट्रेनिंग पूरी हो जाएगी। इसके बाद ये आतंकी भारत में दाखिल होने के लिए भेजा जाएगा। जिस समय भारत ने बालाकोट पर हमला किया था माना जा रहा है, उस समय वहां पर 300 आतंकी मौजूद थे।

    बालाकोट पर पाक सेना का कैंपेन

    यह खबर ऐसे समय पर आई है जब पाकिस्‍तान में जैश के 40 आतंकियों को गिरफ्तार किए जाने की खबरें हैं। 22 जनवरी को पाकिस्‍तान ने फाइनेंशियल एक्‍शन टास्‍क फोर्स (एफएटीएफ) की कार्रवाई से डर यह कार्रवाई की थी। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्‍तान की सेना की तरफ से 26 फरवरी 2019 को हुई बालाकोट एयरस्‍ट्राइक के एक वर्ष पूरा होने पर कैंपेन लॉन्‍च करने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि पाक सेना इस एक साल को प्रधानमंत्री इमरान खान के सरकार के लिए विजय के तौर पर मनाने को रेडी है। सूत्रों की मानें तो सेना का मानना है कि कैंपेन की वजह से कश्‍मीर और बालाकोट को लेकर भारत की सोच को खारिज किया जा सकता है। साथ ही सरकार और सेना की छवि भी बेहतर हो सकेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+