मुंबई हमलों का पीड़ित मोशे भी बेंजामिन नेतन्याहू के साथ अगले माह आएगा भारत
नई दिल्ली। मुंबई हमलों (2008) का पीड़ित इजराइली बच्चा मॉशे अपने राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू के साथ जनवरी के तीसरे सप्ताह में भारत आ रहा है। मुंबई हमलों के दौरान मॉशे ने अपने माता-पिता को खो दिया था, जब वो दो साल का था। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद इजराइली पीएम बेंजामिन पहली बार भारत आ रहे हैं। वहीं, साउथ ब्लॉक ने रिश्तों में स्थिरता लाने के लिए फरवरी में पीएम मोदी का फिलिस्तीन दौरा भी तय कर लिया है।

पीएम मोदी ने इस साल जुलाई में इजारइल का दौरा किया था, तब उन्होंने 11 साल के मॉशे से ऐतिहासिक किंग डेविड होटल में मुलाकात की थी। उस वक्त मोशे ने कहा था, 'मैं आप सभी से कहना चाहता हूं कि प्लीज मुझसे हमेशा प्यार करते रहें। आपका शुक्रिया। मैं अफुला में रहता हूं, लेकिन मुझे नरीमन हाउस से हमारा संबंध याद है... मुझे आशा है कि मैं मुंबई जा सकूंगा।' मोदी ने मॉशे से मुलाकात करने के बाद उसे भारत आने का भी न्यौता दिया था।
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ उनकी पत्नी होगी। भारत दौरे पर नेतन्याहू और उनकी आगरा के ताजमहल का दीदार करेंगे और अहमदाबाद व मुंबई भी जाएंगे, जहां उनके साथ पीएम मोदी भी रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक नेतन्याहू अपनी यात्रा के दौरान भारत में बिजनेस लीडर से मुलाकात कर सकते हैं और फिल्म इंडस्ट्री भी जा सकते हैं। इसके अलावा 16 जनवरी को विदेश मंत्रालय के द्वारा आयोजित नेतन्याहू रायसीना वार्ता भी कर सकते हैं।
इसके अलावा पीएम मोदी यूएई में वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट में भाग लेने के लिए फरवरी में जा सकते हैं, जहां वे फिलिस्तीन का भी दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी की यह दूसरी यूएई की यात्रा होगी। इससे पहले 2016 में गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत ने यूएई के सुप्रीम कमांडर और क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाह्यान को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था।












Click it and Unblock the Notifications