26/11 की बरसी पर अमेरिका ने कहा- मुंबई हमले के गुनाहगारों को सजा दिलाने के लिए हम प्रतिबद्ध

नई दिल्ली। 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले को लेकर अमेरिका ने कहा है कि इस हमले के गुनाहगारों को सजा दिलाने के लिए वह प्रतिबद्ध है और भारत के साथ मिलकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। यूएस डिपार्टमेंट ऑफ स्टेस ने अपने बयान में कहा है कि 26 नवंबर 2008 को मुंबई में आतंकियों ने 170 लोगों को मार दिया था, जिसमें छह अमेरिकन भी थे। हम हमले में जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। साथ ही सभी पीड़ितों के लिए न्याय सुनिश्चित कराने के लिए अमेरिका अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है।

Recommended Video

    Mumbai 26/11 Terror Attack 12th Anniversary: मुंबई हमले की पूरी कहानी | Taj Hotel | वनइंडिया हिंदी
    26/11 Mumbai Attack US Department of State says remain steadfast in our commitment to bring those responsible to account

    मुंबई हमले की बरसी पर इसराइल का भी बयान आया है। इजराइल और वहां के नागिरकों ने भी 26/11 हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी है। इलाट में इजरायलियों ने अनुरोध किया है कि मुंबई हमलों के पीड़ितों के लिए एक स्मारक चौक बनाया जाए। इसके अलावा इजराइल ने मुंबई हमलों के पीड़ितो के लिए न्याय की मांग भी की है। इजरायल और भारतीय छात्रों ने बुधवार को येरूशलम, रेहोवोत और तेल अवीव में पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी।

    बता दें कि पकिस्तानी समर्थित आतंकियों मुंबई में हमलों को अंजाम दिया था। 26 नवंबर 2008 को हुए इन हमलों में छह अमेरिकियों और नौ आतंकवादियों सहित 170 लोग मारे गए थे और 300 से अधिक लोग घायल हुए थे। ताजमहल होटल, ओबेरॉय होटल, लियोपोल्ड कैफे, नरीमन (चबाड) हाउस और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन को आतंकियों ने निशाना बनाया गया था। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत देशभर की बड़ी हस्तियों ने मुंभई हमले की बरसी पर शहीदों को नमन किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+